Breaking News
recent

नाकाबंदी में पन्द्रह लाख की शराब, दो लग्जरी कार व दो बाइक जब्त

आबूरोड. रीको पुलिस ने मंगलवार रात्रि रीको ग्रोथ सेंटर-प्रथम स्थित एक इकाई से तस्करी में प्रयुक्त दो कार, दो बाइक और करीब पांच लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की। विधानसभा चुनाव के चलते मावल चौकी पर नाकाबंदी देख एक कार चालक के वाहन मोड़कर जाने पर पुलिस ने पीछा किया। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी इकाई की दीवार कूदकर भाग गए। थानाधिकारी सुमेरसिंह इंदा के अनुसार पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियार, नकदी व गुजरात की ओर शराब तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान के तहत मावल चौकी पर नाकाबंदी कर रखी थी। बुधवार रात्रि करीब ग्यारह बजे गुजरात पासिंग की कार का चालक नाकाबंदी देखकर पुन: मुड़कर जाने लगा। इस पर थानाधिकारी, एएसआई कैलाशचंद, हैड कांस्टेबल भवानीसिंह, नरेंद्रसिंह, छैलसिंह, कांस्टेबल सुभाष, बाबूसिंह व भवानीसिंह ने कार का पीछा किया तो कार रीको ग्रोथ सेंटर-प्रथम में किराए पर ली बंद फैक्ट्री अजय मिनरल एक्सपोर्ट में गई। पुलिस ने अंदर प्रवेश किया तो एक ओर खड़ी गुजरात पासिंग की कार में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब मिली। दोनों लग्जरी कारों से करीब पांच लाख की अंग्रेजी शराब (585 बोतल) बरामद की गई। इस दौरान फैक्ट्री से दो बिना नम्बर की बाइक भी मिलीं।

फर्जी नम्बर प्लेटों का उपयोग
कारों में विभिन्न नम्बरों की फर्जी प्लेटें भी जब्त की गईं। इससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि इन फर्जी प्लेटों को वाहनों पर बदलकर पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया जाता है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

चोरी की मोटरसाइकिल
बिना नम्बरों, इंजन व चेसिस नम्बर मिटाई बाइकों के चोरी का होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आरोपियों द्वारा गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्र में किराए पर फैक्ट्री लेकर हरियाणा निर्मित शराब भरी लग्जरी कारों को खड़ा किया जाता था। बाइकों से वाहनों की एस्कोर्टिंग कर व नाकाबंदी की रैकी करते हुए वाहनों को गुजरात भेजा जाता था।

सीमेंट के कट्टों के नीचे रखकर कर रहे थे तस्करी
आबूरोड. रीको पुलिस ने गुरुवार सुबह मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान सीमेंट की आड़ में एक ट्रेलर में शराब का जखीरा ले जाते दो जनों को गिरफ्तार किया। ट्रेलर में सीमेंट के कट्टों के नीचे करीब दस लाख की अंग्रेजी शराब थी।थानाधिकारी के अनुसार विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह ग्यारह बजे मावल चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान राजस्थान पासिंग के ट्रेलर को रुकवाकर चैक किया। इस दौरान सीमेंट के कट्टों के बीच छुपाई करीब 150 कार्टन राजस्थान एक्साइज की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक सरूपगंज निवासी सब्बीर शाह पुत्र सत्तार शाह व चनार निवासी पोपटकुमार उर्फ रणवीरकुमार पुत्र हंसाराम प्रजापत को गिरफ्तार किया।

नए-नए पैंतरे
इन दिनों पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए तस्कर नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। कभी दूध के टैंकर में तो कभी दवाइयों के कंटेनर में शराब छुपाकर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। सदर पुलिस ने गत 17 सितम्बर को दूध के टैंकर में गुजरात ले जाई जा रही शराब पकड़ी थी। मावल चौकी के पास 8 सितम्बर को पिकअप में अवैध रूप से सब्जी के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही शराब पकड़ी। 30 अगस्त को पिक अप में ले जाई जा रही बीस कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इससे पूर्व भी कंटेनर से अमीरगढ़ पुलिस ने शराब
जब्त की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.