Breaking News
recent

मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, निकाली रैली

हिण्डौनसिटी. राजकीय चिकित्सालय व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों की महिला स्वास्थ्य दर्शिका (एलएचवी) व एएनएम की बुधवार को सातवे दिन भी हड़ताल जारी रही। राजस्थान राज्य एलएचवी/ एएनएम एसोसिएशन के बैनर तले महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बाहर गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही चिकित्सालय परिसर में रैली निकालकर सरकार द्वारा मांगों को लेकर बरती जारही अनदेखी पर रोष जताया।


राजस्थान राज्य एलएचसी/ एएनएम एसोसिएशन के आह्वान पर सात दिन से हड़ताल कर रही अधिक एलएचवी व एएनएम सुबह खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुुंची। जहां कार्यालय के मुख्य द्वार पर सांकेतिक धरना दे विरोध प्रदर्शन किया। गेट मीटिंग में एएनएमस् ने हडताल के साथ दिन बाद भी मांंगों पर ध्यान नहीं देने पर नाराजगी जताई। बाद में एसोसिशएन की ब्लॉक अध्यक्ष सुरेखा शर्मा व उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एएनएम व एलएचवी रैली के निकाल सरकार विरोध नारे लगाती हुई चिकित्सक आवास, मातृ-शिशु चिकित्सा इकाई भवन होती हुई राजकीय चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर पहुंची। जहां एएनएम व एलएचवी ने करीब आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। महिला कार्मियों का कहना था के चार वर्ष बाद भी नौ सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया गया है।


ब्लाक अध्यक्ष सुरेखा ने बताया कि एएनएम को लेवल १० व एलएचवी का लेवल ११ में रखने, एएनएम से एलएचवी व एलएचवी से ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर में पदोन्नति देने, एएनएम भर्ती के पदों में बढ़ोतरी व नर्स ग्रेड-द्वितीय में पदोन्नत करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, न्यू पेंशन स्कीम के स्थान पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने तथा उपस्वास्थ्य केन्द्रों को एक पारी में करने व पुराना ड्रेस कोड़ लागू करने की मांग को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान भगवती नामदेव, राजकुमारी शर्मा, बबलेश शर्मा, पार्वती, अनम्मा थॉमस, राजम्मा, शाली कुट्टी, आशारानी, सुशीला सहित अनेक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.