खण्डार. थाना बहरावण्डा कलां क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को झगड़ा हुआ, जिसमें पांच जने घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मारपीट में घनश्याम, धर्मराज, किरण भारती, बद्री, कृपाल घायल हुए। पीडि़त घनश्याम ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े 7 बजे पीडि़त अपने बाढ़े में गया था। वापस आते समय अजफल, पुरुषोत्तम, कमल, इन्द्रजीत एवं अन्य परिवार के सदस्य ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। चिल्लाने पर पुत्र धर्मराज व पुत्रवधू किरण भारती दौड़ कर बचाने आए तो आरोपियों ने पुत्र एवं पुत्रवधू पर भी हथियार से वार कर घायल कर दिया। भाई बद्री व कृपाल को भी बचाने पर आरोपितों के द्वारा घायल कर दिया गया। आरोपियों ने पीडि़त की पत्नी की हत्या घर में घुस कर दी थी।
हत्या के मामले में दो लोगों को जेल भी जाना पड़ा था। हत्या के मामले में राजीनामा करने को लेकर ही पीडि़त के साथ आरोपितों ने मारपीट की। वहीं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवा मामले की जांच शुरू कर दी है। पीडि़त ने बताया कि गत 23 मार्च 2018 को आरोपियों ने उसकी पत्नी गीता देवी निवासी खिदरपुर जाटान की घर में घुस कर हत्या कर दी थी। आरोपी अजफल व पुरुषोत्तम जाट जमानत पर रिहा हैं । हत्या के मुकदमे में राजीनामा करने एवं बयान को बदलने की नियत से शनिवार को दबाब बनाया। राजीनामा नहीं करने पर पीडि़त पक्ष के साथ मारपीट की।





No comments:
Post a Comment