साउथ सुपरस्टार प्रभास का आज जन्मदिन है। वह आज 39 साल के हो गए हैं। फिल्म 'बाहुबली' से साउथ इंडस्ट्री को एक अलग पहचान दिलाने वाले प्रभास ने अपने बर्थडे पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है। 'बाहुबली' के बाद प्रभास की आने वाली फिल्म 'साहो' है। इस मौके पर उन्होंने अपनी आनेवाली फिल्म 'साहो' की एक्शन वीडियो रिलीज किया है। सामने आया वीडियो एक्शन से भरपूर है। आइए जानते हैं इस वीडियो के बारे में...
Wishing our #Saaho star #Prabhas a very Happy Birthday. Here's presenting the most anticipated Chapter 1 of our unique series, #ShadesOfSaaho showcasing some fascinating tidbits from the Abu Dhabi schedule! #Prabhas @ShraddhaKapoor @sujeethsign @TSerieshttps://t.co/Oc10Ouqudk
— Saaho (@SaahoOfficial) October 23, 2018
'साहो' के मेकर्स ने दिया प्रभास को तोहफा:
प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म 'साहो' के मेकर्स ने एक वीडिया जारी किया है। ये एक मेकिंग वीडियो है। इसमें फिल्म के कई एक्शन सीन्स दिखाए गए हैं। साथ ही इसका आखिरी पार्ट ज्यादा मजेदार है जब प्रभास की एंट्री होती है। प्रभास की एंट्री काफी शानदार और जानदार तरीके से की गई है। इसमे में उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। इसके साथ-साथ, निर्माताओं ने 'शेड्स ऑफ साहो' नामक एक विशेष वीडियो श्रृंखला भी रिलीज की है। वहीं मेकिंग और फिल्म फुटेज को विशेष तौर पर प्रशंसकों के लिए बनाया गया है। फिल्म से जुड़ा पहला वीडियो आज रिलीज कर दिया गया है। जारी वीडियो के अंत में Happy Birthday Prabhas लिखा हुआ आता है।
Announcing #ShadesOfSaaho, a unique series unveiling fascinating titbits of this stellar project. Out tomorrow at 11AM. Stay Tuned ! #Saaho#Prabhas @ShraddhaKapoor @sujeethsign @SaahoOfficial @UV_Creations @TSeries pic.twitter.com/o3vHHhiIbc
— UV Creations (@UV_Creations) October 22, 2018
ये है स्टार कॉस्ट:
कुछ ऐसा ही पिछले साल भी प्रभास के जन्मदिन पर किया गया था। बता दें कि पिछले साल भी प्रभास ने अपने जन्मदिन पर 'साहो' से अपने लुक पोस्टर रिवील किए थे। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आने वाली है। इस मूवी के साथ ही श्रद्धा साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। 'साहो' तीन भाषाओं में रिलीज होगी। इनमें हिंदी, तमिल और तेलुगू शामिल हैं। फिल्म में कई बड़े स्टार्स जैसे नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर भी नजर आएंगे।





No comments:
Post a Comment