Breaking News
recent

मकान मालिक यात्रा पर रवाना, ताले तोड़ चोर ले गए रुपए-जेवर

बकानी. कोटा-भोपाल मेगा हाइवे 89 स्थित मोलक्या खूर्द गांव में मेन रोड स्थित बंशीलाल शर्मा के सुने मकान से चोर ताले तोड़ रुपए और जेवर ले गए। शर्मा ने बताया कि चाचा बंशीलाल शर्मा व उसके परिवार वाले शनिवार की सुबह साढ़े 4 बजे मथुरा वन्दावन की यात्रा के लिए रवाना हुए। मौका देख चोरों ने मुख्य दरवाजे सहित अंदर के तीन कमरों के ताले तोड़ आलमारी में रखे लगभग 90 हजार रुपए व पिछले साल चाचा की लड़की की शादी में बनाए मंगलसूत्र, पायजेब, सोने का हार, चैन, अंगुठी व नथ चुरा ले गए। सुबह ९-१० बजे चाचा के पड़ौस में रहने वाली रेखा सेन कचरा डालने बाहर आई तो मुख्यद्वार खुला मिला। उन्होंने अन्दर आकर देखा तो कमरे का दरवाजा खुला और आलमारियों का सामन बिखरा था। उनकी सूचना पर मैंने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
--दर्द से परेशान वृद्ध ने किया
आत्महत्या का प्रयास
झालरापाटन. कस्बा निवासी बुजुर्ग ने शुक्रवार रात आत्महत्या का प्रयास किया, उन्हें झालावाड़ चिकित्सालय में भर्ती कराया।
शहर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि चौपडिय़ा बाजार के पास स्थित सत्यम मार्केट निवासी सुलेमान खान ने पुलिस को चिकित्सालय में दिए पर्चा बयान में बताया कि वह गिन्दौर स्थित गुप्ता एंड महिन्द्रा ट्रैक्टर शोरूम पर चौकीदारी करता है। करीब 15 वर्ष पूर्व वह बस से गिर गया था, तभी से पैर में दर्द रहता है। इससे तंग आकर शुक्रवार रात 3-4 बजे के बीच शोरूम के सामने स्थित बाबा की दरगाह पर जाकर ब्लेड से हाथों की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
--कैशियर के व्यवहार से परेशान
व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
असनावर. व्यापार संघ ने एसबीआई शाखा के सामने प्रदर्शन कर प्रबंधक को प्रार्थना पत्र दिया और कैशियर को हटाने की मांग की। उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, मनीष अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, पवन प्रजापत, मुकेश जैन, मंगलेश सुमन, राजेश सुमन, दिलीप टेलर, संजय अग्रवाल, योगेश गौतम, शिखर जैन आदि कई व्यापारियों ने बताया कि कैशियर अमीत मीणा कार्य करने के दौरान बहानेबाजी व अपशब्द का प्रयोग करने हैं। चेतावनी दी की 48 घण्टे में कैशियर का स्थानांतरण नहीं हुआ तो सभी व्यापारी खाता अन्य बैंक में खुला लेंगे। मैनेजर राजेश पाटीदार ने बताया कि उच्च अधिकारियों को व्यापारियों की समस्या से अवगत करा दिया है।
--ट्रांसफार्मर से लदा ट्रक पुलिया की दीवार तोड़कर लटका
सोजपुर. कस्बे के अकावद सड़क मार्ग पर शनिवार को तलाई के समीप टर्न लेते समय भरतपुर सब ग्रेड स्टेशन से खराब 33 केवी ट्रांसफार्मर लेकर जा रहा ट्रक पुलिया की दीवार तोड़कर लटक गया। ट्रक चालक घनश्याम ने बताया कि पुलिया की दीवार धंसने से हालात बने। लाइनमैन नंदकिशोर मीणा ने बताया कि क्रेन मंगाकर ट्रांसफार्मर उतार कर ट्रक निकाला।
--करमाखेड़ी में हाई वॉल्टेज से उपकरण जले
झालरापाटन. करमाखेड़ी गांव में हाई वॉल्टेज से कई घरों में उपकरण जल गए। ग्रामीणों नेे बताया कि ट्रांसफार्मर से निकली लाइन पर 11 केवी लाइन के तार टकराने से अचानक वॉल्टेज हाई होने से भूली बाई, पन्ना लाल, रामनारायण, देवचंद, मेवाराम, सत्यनारायण सहित कई जनों के घर में टेलीविजन, पंखे, मोटर, वाइरिंग सहित कई सामान जल गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.