Breaking News
recent

छापोली में पहाड़ी में लगी आग

छापोली में पहाड़ी में लगी आग
ना दमकल पहुंची ना प्रशासन
उदयपुरवाटी. छापोली में माहरी जोहड़ी में श्मशान भूमि के पास स्थित पहाड़ी में शनिवार शाम को अचानक आग लग गई। आग धीरे धीरे पूरी पहाड़ी पर फैल गई। साथ ही पहाड़ी से सटे खेतों में भी पहुंच गई। आग लगने की सूचना ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को दी गई। लेकिन सूचना के मिलने के बाद भी मौके आग बुझाने के लिए न तो दमकल पहुंची और ना ही कोई प्रशानिक अधिकारी।
आग को लगातार बढ़ती देख स्थानीय लोगों ने ही अपने स्तर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दो घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद ग्रामीणों ने पहाड़ी से खेतों में पहुंची आग पर काबू पाया। साथ ही पहाड़ी पर लगी आग को भी बुझाने में जूटे रहे। मौके पर प्रमोद सैनी, मनोहरलाल सैनी, सुनील सैनी, पूरणमल सैनी, ग्यारसीलाल गुर्जर, हिरालाल सैनी, भादरमल, दीपक सहित अन्य स्थानीयों लोग ने पहाड़ी पर लगी आग बुझाने में जुटे रहे।

बड़बर गांव की महिला से मारपीट
बुहाना. पुलिस थाना में एक महिला ने अकारण मारपीट करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला एवं उसके पति का सरकारी अस्पताल में मेडीकल मुआवना कराके मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बडबर गांव की महिला कांता देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि इसी गांव के महेश कुमार एवं उसके छह सहयोगियों ने बिना किसी कारण के उसके एवं पति विजय सिंह के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है। शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने बडबर गांव के नंदलाल एवं कस्बे के वार्ड संख्या दस के बसंत सिंह को गिरफ्तार करके सरकारी अस्पताल में मेडीकल कराया। हैडकांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार ने अवैध रुप से शराब बेचते पाए आने पर ढाणी गोपालसिंह के मेघसिंह को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके आरोपित के कब्जे से ३० पव्वे शराब जब्त की है।
शराब जब्त, आरोपित गिरफ्तार
बुहाना. पुलिस ने अवैध शराब बेचते पाए जाने पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से मिली शराब को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित बुहाना कस्बे का कुलदीप कुमार है। वह ढाकामांडी गांव में शराब बेच रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश डालकर आरोपी के कब्जे से ४८ पव्वे शराब जब्त की है। आरोपित को गिरफ्तार कर
लिया है।

अवैध शराब बेचने पर दो के खिलाफ मामला, एक गिरफ्तार
मलसीसर के धनूरी गांव के होटल पर हुई थी कार्रवाई
मलसीसर. थाना क्षेत्र के धनूरी गांव स्थित होटल में अवैध शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि एसपी की स्पेशल टीम द्वारा डीएसपी ममता सारस्वत के नेतृत्व में शुक्रवार देर शाम को धनूरी के एक होटल पर छापा मार कर आठ कार्टन शराब जब्त की थी।
इस संबंध में मलसीसर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत दो लोगों के खिलाफ अवैध शराब रखने व बेचने का मामला दर्ज करवाया। जिस पर पुलिस ने छावसरी निवासी रघुवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार झुन्झुनूं-मलसीसर- राजगढ हाईवे पर कई ढ़ाबे है जिनमें रात को शराब बेची जाती है।

 

fire in the hill in Chapoli uadaipurwati news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.