Breaking News
recent

संघ के गोवा प्रमुख रहे नेता का दावा- पर्रिकर की हालत में नहीं सुधार, भाजपा बना रही काम पर लौटने का दबाव

नई दिल्ली। गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर की तबीयत बिगड़ने के बाद राज्य में सियासी हालात ठीक नहीं चल रहे। यहां भाजपा का पुराना सहयोगी दल महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी सीएम पूरी तरह स्वस्थ होने तक उनके अस्थाई बदलाव का दबाव बना रहा है। वहीं, गोवा राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मुखिया रहे सुभाष वेलिंगकर पर्रिकर को लेकर भाजप पर निशाना साधा है। वेलिंगकर का कहना है कि भाजपा आलाकमान ने पर्रिकर पर काम करने का लगातार दबाव बना रही है और उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। पणजी में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इसको दुर्भाग्यपूर्ण ही कहा जा सकता है कि जब पर्रिकर को पूरी तरह स्वस्थ्य होने में पर्याप्त समय की जरूरत है, वहीं भाजपा उन पर काम पर लौटने का लगातार दबाव बनाए हुए है।

आंध्र प्रदेश: हवाईअड्डे पर वाईएसआर कांग्रेस जगनमोहन रेड्डी पर हमला, सामने आया वीडियो

वेलिंगकर ने कहा कि भाजपा को गोवा में पर्रिकर का विकल्प तलाशना चाहिए, क्योंकि मौजूदा हालात में यहां सरकार अधिक दिन तक नहीं चल पाएगी। वहीं, गोवा भाजपा प्रमुख विनय तेंदुलकर ने वेलिंगकर के बयान का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से मनोहर पर्रिकर पर काम पर लौटने का कोई दबाव नहीं है।

नन रेप केस: बिशप फ्रैंको के खिलाफ गवाह बने फादर का मिला शव, भाई ने बताई हत्या

वहीं, गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि वह मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के मौजूदा स्वास्थ्य को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं कर सकते। विश्वजीत राणे ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मैं उनके (पर्रिकर) स्वास्थ्य के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकता। मुख्यमंत्री अस्वस्थ हैं और इस संबंध में जानकारी देना परिवार का विशेषाधिकार है। पर्रिकर को अग्नाशय कैंसर हैं और वह फरवरी के बाद से गोवा, मुंबई, न्यूयॉर्क और दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती होते रहे हैं। इस लंबी बीमारी के बाद भी मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं छोड़ने की वजह से वह विपक्ष, सिविल सोसाइटी और सत्तारूढ़ गठबंधन साझेदारों की आलोचना का शिकार रहे हैं। राणे ने कहा कि हर किसी को प्रार्थना करनी चाहिए और चमत्कार में विश्वास करना चाहिए। उन्होंने कि हमेशा भरोसा रखें कि चमत्कार हो सकता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.