बॅालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही बी-टाउन के बॅाजीराव रणवीर सिंह से शादी करने वाली हैं। दोनों 14 और 15 नवंबर को शादी करेंगे। ऐसे में इन दिनों रणवीर-दीपिका से जुड़ी खबरें सुर्खियां बटोर रही है। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण अपनी बेटी के सबसे करीब हैं। उन्होंने अपनी बेटी का पूरा सफर देखा है। ऐसे में एक दौर ऐसा भी आया था जब दीपिका से जुड़ी गॅासिप सुनकर उनके पिता परेशान हो जाया करते थे।
जी हां, इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में दीपिका के पिता ने खुद इस बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'शुरू में जब न्यूजपेपर में दीपिका के लिंकअप की खबरें पढ़ता था तो वो बहुत परेशान करती थी। वास्तव में बहुत ही मुश्किल होती थी, लेकिन अब हम इसके आदी हो गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि कुछ खबरें सही होती हैं, लेकिन कुछ एकदम गलत होती हैं। मगर ये तो लाइफ का हिस्सा हैं। जिंदगी में हमेशा केवल अच्छी चीजें नहीं होती हैं। इसे स्वीकार करना पड़ता है।'
बता दें दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण को भी रणवीर सिंह बेहद पसंद हैं। अगर शादी को लेकर बात करें तो क्योंकि रणवीर पंजाबी हैं वहीं दीपिका कर्नाटक से बिलॅान्ग करती हैं, यही कारण है कि जहां रणवीर की फैमिली पंजाबी रिति-रिवाज से शादी करवाना चाहती है वहीं दीपिका के माता-पिता साउथ वेडिंग चाहते हैं। इसी के चलते दोनों परिवारों ने ये तय किया है कि ये दीपिका और रणवीर दोनों ही रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। खबरों के मुताबिक 14 को पंजाबी और 15 को साउथ वेडिंग रखी जाएगी।
गौरतलब है कि शादी के तुरंत बाद दोनों स्टार्स अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में जुट जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह ने अपने काम से लगभग तीन हफ्ते की छुट्टी ली है, ताकि वह अपनी शादी को पूरी तरह से एन्जॉय कर सकें।





No comments:
Post a Comment