Breaking News
recent

यहां डीन के खिलाफ खोला मोर्चा.. गांधी जयंती भूल खुद का जन्मदिन मनाने का मामला

डॉ. सुशील सिंह चौहान/ उदयपुर. बीकानेर विवि (राजूवास) के अधीन संचालित पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, नवानिया के सभागार में २ अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती मनाने की बजाए अधिष्ठाता के जन्मदिन मनाने का मामला तूल पकड़ रहा है। राजकीय संस्थान में देश के राष्ट्रपिता के प्रति बच्चों को व्याख्यान देने की बजाय ड्यूटी ऑवर्स में जन्मदिन मनाने वाले डीन डॉ. धूरिया के खिलाफ उदयपुर शहर जिला कांग्रेस सेवादल ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने अतिरिक्त जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसें संबंधित डीन के खिलाफ उचित कार्रवाई कर शिक्षण संस्थानों में होने वाली ऐसी गतिविधियों को विराम दिलाने की मांग की गई। इस मौके पर सेवादल जिलाध्यक्ष गोपालराय नागर, चमनसिंह चौहान, सुरेश सोलंकी, दीपक दवे, उत्तम देवड़ा, बाबूलाल बागेला, मंागीलाल मेघवाल, अतीक खान एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने ५ अक्टूबर के अंक में 'गांधी जयंंती भूले, डीन का बर्थ-डे मनायाÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर खामियों की ओर प्रशासनिक अमले का ध्यान आकर्षित किया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.