Breaking News
recent

शिव में हो ट्रोमा सेंटर, किसानों के लिए हो कृषि मंडी

बाड़मेर. शिव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के दावेदार खंगारसिंह सोढ़ा का विजन है कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए। जिससे पूरे क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिले। इस क्षेत्र के लिए यह बहुत ही जरूरी है। गांवों में पेयजल की किल्लत रहती है। इससे गर्मी के दिनों में बहुत अधिक परेशानी रहती है। इसलिए पेजयल की समस्या प्राथमिकता है।

सोढ़ा ने विजन में स्पष्ट किया कि सड़कों की हालात भी सुधरने चाहिए। आज स्थिति बहुत की खराब है। सड़कों पर वाहनों का चलने में लोग परेशान हो रहे हैं। सड़कें तो हमेशा बेहतर होनी चाहिए। वाहनों से टैक्स लिया जाता है तो फिर सुविधा भी मिलती चाहिए।

चिकित्सा व शिक्षा के लिए बेहतर प्रयास विधानसभा क्षेत्र के लिए आवश्यक है। सोढ़ा अपने विजन में बताते हैं कि चिकित्सा क्षेत्र में उपखंड स्तर पर अच्छी सुविधाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्र में विस्तार की जरूरत है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए जा सके। संचार का क्षेत्र भी पूरी तरह से एरिया को कवर नहीं करता है। दूर-दराज के गांवों में आज भी मोबाइल पर बात करना संभव नहीं होता है। इसके लिए ऐसे में प्रत्येक गांव में यह सुविधा पहुंचनी चाहिए।
ट्रोम सेंटर की जरूरत
सोढ़ा अपने विजन में शिव में ट्रोमा सेंटर को प्रमुखता से शमिल करते हैं। उनका मानना है कि दुर्घटनाओं के समय ट्रोमा सेंटर नहीं होने से यहां से गंभीर मरीजों को रैफर करना पड़ता है। कई बार मरीज समय पर जिला अस्पताल या अन्य बड़े चिकित्सा संस्थान पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं।

ऐसी स्थिति से बचाना बहुत जरूरी है। ट्रोमा सेंटर होता है तो लोगों की जान बच सकती है। हाईवे पर होने के कारण यहां ट्रोमा की बहुत जरूरत है।
कृषि उपज मंडी भी चाहिए
विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए कृषि उपज मंडी की बहुत जरूरत है। जब तक उपज मंडी नहीं बनती किसानों को उनकी उपज का पूरा पैसा नहीं मिलता है। समर्थन मूल्य पर अनाज नहीं खरीदे जाने से किसानों के साथ छलावा होता है। सोढ़ा के विजन में मंडी यहां के किसानों की जरूरतों में प्रमुख है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.