Breaking News
recent

भाजपा का बड़ा ऐलान, मिजोरम में पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव

नई दिल्ली: साल 2018 के आखिरी में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। वहीं भाजपा ने पूर्वोत्तर में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि उनकी पार्टी मिजोरम में विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी।राम माधव ने कहा कि संभव हुआ तो भाजपा राज्य की सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि उन्होंने समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन करने से भी इनकार नहीं किया। राम माधव ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर काम नहीं करने और भ्रष्ट शासन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस बार राज्य में परिवर्तन दिखेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आएगी तो राज्य में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो म्यामांर व बांग्लादेश से मिजोरम को जोड़ने वाले चार लेन का एक हाईवे बनाने का भरोसा दिया। इसके अलावा लुंगलेई व चंफाई जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोले जाएंगे।

ये भी पढ़ें: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन आज आएंगे भारत, 5 अरब डॉलर के रक्षा सौदे पर होगा हस्‍ताक्षर

पूर्वोत्तर में खिला कमल

बता दें कि भाजपा की अगुवाई वाले नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (नेडा) में राज्य की विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) भी शामिल है। पूर्वोत्तर में 6 राज्यों में भाजपा और भाजपा शासित सरकार चल रही है। अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा समेत 6 राज्यों में भाजपा की सरकार है। हाल ही में त्रिपुरा में वामपंथ के किले को फतह करते हुए भाजपा ने सरकार बनाई है।

चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने अभी मतदान की तारीख का ऐलान नहीं किया है। जल्द ही निर्वाचन आयोग चुनाव की तिथि की घोषणा की जाएगी। लेकिन सियासी पार्टियां अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। राजनीतिक दलों की सभाएं और रैलियां जारी है। पार्टियों की ओर से जल्द प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.