Breaking News
recent

आखिर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई और जब्त कर ली चार निजी बसें, कलक्टर-एसपी के आदेश पर कार्रवाई

करौली. लम्बे समय से यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े रहने वाले वाहनों के खिलाफ गुरुवार को यातायात पुलिस ने कार्रवाई की।

इस दौरान यातायात पुलिस ने चार निजी बसों को जब्त कर चालान किया। यह कार्रवाई जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के आदेश पर की गई।

इस संबंध में रोडवेज अधिकारियों की ओर से भी शिकायत की गई थी। यातायात पुलिस प्रभारी भगवानसिंह ने बताया कि गुरुवार को रोडवेज बस स्टैण्ड के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 11 बी पर निजी बसें खड़ी थी, जो सवारियां भरी रही थीं। चालकों से बस हटाने की कहने के बावजूद वे नहीं माने।

इस पर चार बसों को जब्त कर लिया। इनमें तीन लोक परिवहन सेवा की बसें भी शामिल हैं। यातायात प्रभारी ने बताया कि जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक के आदेश की पालना में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े अन्य वाहनों को भी हटाने के साथ सड़क किनारे के मिस्त्रियों की भी समझाइश की गई।

मुख्य प्रबंधक ने की शिकायत
रोडवेज बस स्टैण्ड के सामने सड़क पर निजी बसों द्वारा सवारियां भरकर रोडवेज को नुकसान पहुंचाने को लेकर गत दिवस रोडवेज आगार के मुख्य प्रबंधक बहादुर सिंह गुर्जर एवं स्थानीय केन्द्रीय रोडवेज बस स्टैण्ड प्रभारी अशोक जैन ने जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी।

मुख्य प्रबंधक ने बताया था कि लोक परिवहन बस सेवा के चालक-परिचालक व निजी बस, जीप आदि केन्द्रीय रोडवेज बस स्टैण्ड के सामने सड़क पर वाहनों को लगा देते हैं, जिनके द्वारा सवारियों को भरा जाता है। इसके चलते रोडवेज को नुकसान उठाना पड़ता है।

लम्बे समय से यह समस्या चली आ रही है। यह भी बताया है कि कई बार कहने के बावजूद निजी वाहन संचालकों द्वारा बसों का संचालन स्टैण्ड के सामने से ही किया जा रहा है।

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑन लाइन आवेदन शुरू
हिण्डौनसिटी. जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2019-20 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑन लाइन आवेदन भरना शुरु हो गया है। प्राचार्य डॉ. केके त्रिपाठी ने बताया कि 23 अक्टूबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 30 नवम्बर तक चलेगी। कक्षा छह में प्रवेश के लिए करौली जिले के विद्यालयों में कक्षा 5 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा 6 अप्रेल 2019 को पंचायत समिति मुख्यालयों पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में होगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.