Breaking News
recent

जादूगर गोपाल ने दिखाया करिश्मा, दिया स्वच्छता का संदेश

जैसलमेर. जिला प्रशासन व जिलापरिषद स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के मौके पर अमर शहीद सागरमल गोपा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में ‘एक शाम स्वच्छता के नाम’ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। स्वच्छता से ओतप्रोत इस सांस्कृति सांझ में जोधपुर के मशहूर जादूगर गोपाल ने जादूगरी का करिष्मा पेश कर दर्शको का मोहित कर दिया। जन-जन को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर ख्यातनाम लोक कलाकारों ने लोक संस्कृति की स्वर लहरियां बिखेर कर पूरे माहौल को संगीत से सरोबार कर दिया। जिला कलक्टर ओम कसेरा व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल के आतिथ्य में आयोजित सांस्कृतिक सांझ के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर वीरेन्द्र कुमार वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामेश्वरलाल मीणा, उपायुक्त उपनिवेश्न मोहनदान रतनू, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन चौहान पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान अमरदीन फकीर, समाज सेवी कंवराज सिंह चौहान सहित जिलाधिकारी नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उन्होंने स्वच्छता को जीवन में अपनाने एवं स्वस्थ रहने का संदेश दिया, वहीं जादूगर गोपाल ने कपड़े फैंककर उसको फूल बनाना, किताब से फूल बनाने, पानी को फूल का रूप प्रदान करने, पुस्तक से वीणा बनाकर पेश करने के करतबो को पेश कर दर्शकों को हंसी से रोक न सका। सांस्कृतिक सांझ की शुरूआत में अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित किया। रवि शर्मा ने सरस्वती व गणेश वंदना पेश की। म्याजलार के अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार एवं माटी के लाल कार्यक्रम के उपविजेता रोजे खां एवं उनकी टीम ने सूफी कलाम पेश कर दर्शकों का मंत्रमुग्ध किया, वहीं मूलसागर के ख्यातनाम लोक कलाकार तगाराम भील ने अंलगोन्जा वादन पर राजस्थानी गीतो की स्वर लहरिया बिखेर कर माहौल को संगीत से सरोबार किया।
हे प्रीत जहां की रीत सदा
सांझ में विवेकानन्द मॉडल स्कूल की छात्राओं ने स्वच्छता से ओत प्रोत गीत पर शानदार समूह नृत्य की प्रस्तुति की वही जयप्रकाश व्यास ने देश भक्ति गीत ‘हे प्रीत जहां की रीत सदा’ गीत की प्रस्तुति कर माहौल को देष भक्ति से सरोबार किया। लोक कलाकार हसनखां जैसलमेरी ने माण्ड गीत एवं गजल की प्रस्तुति दी, वहीं ंसलीम खां नागरची एवं उनके दल द्वारा स्वागत गीत पेश किया गया। ललिता एवं सीमा पार्टी द्वारा हैरत अंगेज भवाई नृत्य की प्रस्तुति पेश की गई। उन्होंने कांच के टुकड़ों व धारदार नकूली तलवार पर नृत्य पेश कर दर्शकों के रोंगटे खड़े करवा दिए। राजूराम एण्ड पार्टी ने कठपुतली शो का प्रदर्शन किया गया। लीलाधर दैया एवं जयप्रकाष व्यास ने स्वच्छता गीत गया। लोक कलाकारों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर उनको बहुमान किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मरूश्री विजय बल्लाणी ने किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.