कोटा. दशहरा मैदान में फूड कोर्ट नॉर्थ में कच्ची भूमि पर बार-बार नक्शा बदलने से व्यापारी परेशान है। अब तक दो-तीन बार कच्ची बस्ती का नक्शा बनाकर रसीदें काटना शुरू की और बीच में ही रोक दिया। इससे व्यापारी दुकान लगाने की तैयारी भी नहीं कर पा रहे हैं। यहां तीन ब्लॉक है और सभी की ऐसी ही स्थिति है।
मेला दशहरा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष प्रमोद लोधा ने बताया कि निगम के अधिकारियों ने फूड कोर्ट कच्ची भूमि पर दुकानों की लिस्ट जारी कर रसीद काटना भी शुरू कर दिया, लेकिन वहां पर न तो क्रमांक डाले और न ही दुकानों की लाइङ्क्षनग की है। जिससे पता नहीं चल रहा कि कौनसी दुकान कहां पर है। ऐसे में व्यापारी रसीद कैसे कटवाएं।
लोधा ने बताया दुकानों के नम्बर में भी गड़बड़ है, बीच-बीच में से नम्बर गायब कर रखे हैं। जैसे एक से दस तक में से पांच नम्बर गायब है। इसका विरोध करने पर निगम अधिकारियों ने शनिवार को मौके पर व्यापारियों को दुकानें बताने की बात कही। सभी सुबह से बैठे है, यहां न तो निगम का कोई अधिकारी आया और न ही मेला समिति के पदाधिकारी। निगम में मालूम किया तो बताया कि आयुक्त साहब बाहर गए हैं। उनके आने के बाद शाम पांच बजे बाद दुकानों की जगह बताई जाएगी।
उन्होंने बताया कि फूड कोर्ट कच्ची बस्ती में हलवाइयों की दुकानें है। लेकिन यहां पानी की व्यवस्था है न नालियां बनाई और न ही बिजली व्यवस्था की। पानी कहां से भरकर लाएंगे तथा दुकानों का पानी कहां से निकलेगा इसकी भी व्यवस्था नहीं है।
आने लगे झूले
झूला मार्केट में जगह का आवंटन होने के बाद झूले आने लगे हैं। झूले वालों ने अपना सामान डालकर साफ सफाई व रंगाई पुताई का काम शुरू कर दिया। कुछ झूला व्यापारियों का माल अभी ट्रकों में ही लदा है।





No comments:
Post a Comment