Breaking News
recent

चिकित्सालय के नये आपातकालीन ब्लॉक में होगी सभी सुविधाएं

चिकित्सालय के नये आपातकालीन ब्लॉक में होगी सभी सुविधाएं
-निर्माण अंतिम चरण में, अगले माह हो जाएगा कम्पलिट
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. राजकीय एसआरजी चिकित्सालय परिसर में नवनिर्मित आपातकालीन ब्लॉक के निर्माण का कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है। इसके शुरु होने के बाद जहां एक ओर चिकित्सालय के आऊटडोर में भीड़ कम होगी वहीं आपातकालीन में पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हो जाएगी। चिकित्सालय परिसर में इन दिनो आरएसआरडीसी की ओर से 1750 लाख रुपए की लागत से इस इमारत का निर्माण कार्य जोरो पर चल रहा है। पूरी बिल्डिंग नवम्बर तक तैयार हो जाएगी।
-हर सुविधा से परिपूर्ण होगा नया आपातकालीन ब्लॉक
आरएसआरडीसी राजस्थान स्टेट रोड़ डेवलोपमेंट कॉरपोरेशन के परियोजना निदेशक सुनील अग्रवाल ने बताया कि राजकीय एसआरजी चिकित्सालय में 1750 लाख रुपए की लागत से नये इमरजेंसी वार्ड का निर्माण किया जा रहा है। इसमें भूतल पर 3366 वर्ग मीटर क्षेत्र में पुर्नजीवन वार्ड, ऑब्जर्रवेशन वार्ड, परीक्षण कक्ष, आईसीयू, सोनोग्राफी कक्ष, एक्सरे कक्ष, ड्रेसिंग रुम यूनिट, इन्जेक्शन रुम, ब्लड़ कलेक्शन रुम, माइनर ओटी व वेटिंग रुम आदि का निर्माण किया गया है। इसके प्रथम तल पर 2803 वर्ग क्षेत्र में ऑपरेशन थियटर, आईसीयू, ऑपरेटिव वार्ड, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, चिकित्सक व स्टाफ सब स्टेशन आदि का निर्माण किया गया है।
-मेडिकल कॉलेज परिसर में भी निर्माण अंतिम चरण में
अग्रवाल ने बताया कि इसके अलावा मेडिकल कॉलेज परिसर में 116 पीजी विद्यार्थियों के लिए सात मंजिला छात्रावास, इसमें एक फ्लेट में एक बेडरुम, एक ड्राईंग रुम, एक किचन व लेटबाथ होगेें। लेक्चर थियेटर व स्टाफ के लिए 12 आवासीय कक्ष व चिकित्सकों के लिए 8 कक्षों आदि का निर्माण कार्य किया गया है। इसका पूरा काम दिसम्बर तक पूरा होने की सम्भावना है। मेडिकल परिसर में विभिन्न भवनों का निर्माण कार्य जारी है। उन्होने बताया कि आपात कालीन वार्ड के लिए 1750 लाख, कर्मचारी आवास के लिए 501 लाख व होस्टल निर्माण के लिए 1730 लाख व 788 लाख की लागत से दो लेक्चर थियेटर का निर्माण करवाया जा रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.