- पुलिस की पकड़ में आए छह लुटेरे
-खेतड़ी नगर में राहगिर को बनाया था निशाना
-भिर्र के बैंक में किया था वारदात का प्रयास
झुंझुनूं. पुलिस के सोमवार को छह लुटेरे पकड़ में आए हैं। खेतड़ीनगर में लूट और बुहाना के भिर्र के बैंक में वारदात को अंजाम दे चुके यह लुटेरे फिर बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। इनके पास से देशी कट्टा, तीन कारतूस व अन्य सामान जब्त किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार मीणा ने बताया कि खेतड़ी नगर क्षेत्र में स्थित मनोता नदी में काफी देर से बाइक लेकर खड़े थे।किसी ने थानाधिकारी किरण सिंह को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बलाना हरियाणा निवासी विक्का उर्फ विक्का गुर्जर व ईश्कपुरा सिंघाना निवासी दीपक की तलाशी ली तो इनके पास देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस मिले। दोनों आरोपित रिश्ते में भाई है। पूछताछ में आरोपितों ने 24 सितम्बर को खेतड़ी नगर में दीनबंधु हॉल के सामने पैदल जा रहे हनीश खान के साथ लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया। इसके अलावा कासली में शराब ठेके के सेल्समैन पर भी फायरिंग की थी।
एटीएम लूट की बना रहे थे योजना
खेतड़ी नगर पुलिस ने रविवार रात एसीबीआई शाखा के एटीएम को लूटने की योजना बनाते हुए कनीना निवासी विकास गुर्जर (28), बेसरडा निवासी ललित कुमार (22), कोसली हरियाणा निवासी संदीप कुमार अहीर व माली टिब्बा मोहल्ला नारनौल निवासी राकेश माली को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के कब्जे से प्लास्टिक कट्टा, साबल, गैस कटर, प्लास, पेचकस आदि बरामद किए हैं। पुलिस को देखकर आरोपितों ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिसकर्मियों ने चारों को दबोच लिया।
गैस खत्म होने पर नहीं कर पाए वारदात
आरोपितों ने कुछ दिन पहले बुहाना के भिर्र के बैंक में वारदात का प्रयास किया था। लेकिन कट्टर की गैस खत्म होने से वे वारदात को अंजाम नहीं दे पाए।
दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला
मण्ड्रेला.थाना क्षेत्र के गांव आलमपुरा निवासी एक युवती ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव कैरू हाल आलमपुरा निवासी पूजा पुत्री उम्मेंद सिह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके गांव में 18 मई 2013 को गांव कैरू तहसील तोसाम जिला भिवानी (हरियाणा)निवासी विजेन्द्र के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद ही कम दहेज लाने का उलावहना देकर ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते थे। उसके पति विजेन्द्र व ससुर ने उसका समस्त स्त्रीधन अपने पास रख कर एक मोटर साईकिल व पचास हजार की मांग कर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





No comments:
Post a Comment