Breaking News
recent

राजनीतिक गतिविधियों में भाग लिया तो होगा निलम्बन-जाट

मेहंदीपुर बालाजी. धार्मिक नगरी के मुख्य बाजार स्थित एक धर्मशालानुमा भवन में पिछले करीब आठ साल से संचालित हो रहा मेहंदीपुर बालाजी पुलिस थाना आखिरकार नए भवन में शिफ्ट हो ही गया। करीब डेढ़ वर्ष पहले तैयार हो चुके नवीन भवन में थाने का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने किया।

 

 

पुलिसकर्मियों से संवाद में एसपी ने कहा कि आगामी दिनों में विधानसभा के चुनाव होंगे। ऐसे में पुलिसकर्मियों को राजनीतिक गतिविधियों से हर हाल में दूर रहना है। यदि किसी भी पुलिसकर्मी की इस सम्बंध में शिकायत मिली तो उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से निलम्बन की कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने बूथवार अपराधियों की सूची बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने, संदिग्ध वाहनों की जांच करने, धर्मशालाओं में सर्च अभियान चलाने व संदिग्ध लोगों के खिलाफ कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को कार्य में लापरवाही नहीं बरतने व चुनावों के मद्देनजर सजगता से कार्य करने के भी निर्देश दिए। थाना प्रभारी भगवानसिंह ने गणेशजी व बालाजी की पूजा अर्चना की।

 


अपराधियों के खिलाफ होगी कार्रवाई


पत्रकारों से बातचीत में एसपी चूनाराम जाट ने कहा कि भयमुक्त मतदान के लिए पुलिस द्वारा मुश्तैदी से कार्य किया जाएगा। जिलेभर में अपराधियों को इंगित करके उनके खिलाफ कार्रवाई का अभियान चलाया जाएगा। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

 

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रसिंह, मानपुर पुलिस उपाधीक्षक आरके मीना, मानपुर थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, एएसआई ललिता शर्मा, हरदयाल समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। गौरतलब है कि वर्ष 2011 में राÓय सरकार ने मानपुर थाने की बालाजी चौकी को पुलिस थाने में तब्दील कर दिया था। इसके बाद से पुलिस थाना एक धर्मशालानुमा भवन में संचालित हो रहा था।

 

ऐसे में पुलिसकर्मियों को आवास समेत कई परेशानी से जूझना पड़ रहा था। पिछले दिनों सरकार ने करीब 1 करोड 70 लाख रुपए का बजट स्वीकृत कर मीन भगवान मंदिर के पास नवीन भवन का निर्माण कराया है। ऐसे में अब पुलिसकर्मियों को आवास समेत सभी सुविधाएं मुहैया होंगी।



सिकंदरा ञ्च पत्रिका. सिकंदरा थाना पुलिस ने नए थाना भवन में कार्य शुरू कर दिया। यहां करीब 2 करोड़ की लागत से सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा नए भवन का निर्माण किया है। पूर्व में थाना कस्बे स्थित राजकीय बालिका विद्यालय के पुराने भवन में संचालित था। जहां पर पानी भराव व जगह की कमी के कारण पुलिसकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

 


शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह, रामकृष्ण मीणा, थाना प्रभारी कुशाल सिंह की मौजूदगी में बाणगंगा पुलिया के समीप अलवर मेगा हाईवे पर नए थाना भवन में पुलिस कर्मियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसपी ने पुलिसकर्मियों को विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान कराने पर जोर दिया।

 


उन्होंने कहा कि नए थाना भवन से पुलिसकर्मियों को सुविधाएं मिलेंगी। इससे पूर्व एसपी ने थाना भवन परिसर में पौधारोपण भी किया। पुलिसकर्मी भूप सिंह, कमल छावडी, ईश्वर सिंह, लखन सिंह, विजयपाल, मदन प्रजापत सहित अन्य मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.