Breaking News
recent

पुलिस एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की चुनाव कार्य में अहम भूमिका

जैसलमेर. जिला निर्वाचन अधिकारी ओम कसेरा ने कहा कि जिले में विधानसभा आम चुनाव 2018 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए वे चुनाव के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवें एवं गंभीरता के साथ कार्य कर क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करावें। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी कसेरा रविवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित विधानसभा चुनाव - 2018 की तैयारी एवं अब तक विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक में पुलिस अधीक्षक जगदीशचन्द्र शर्मा, उपायुक्त उपनिवेशन मोहनदान रतनू, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन चौहान, उपखंड अधिकारी पोकरण अनिल कुमार जैन, उपअधीक्षक पुलिस जैसलमेर गोपाल शर्मा, पोकरण रामचन्द्र, नाचना सरदार दान के साथ ही प्रकोष्ठ प्रभारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने फ्लाइंग स्कवायड टीम के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कहा कि वे नियमित रुप से उन्हें आवंटित क्षेत्र में भ्रमण कर जहां आदर्ष आचार संहिता की पालना करावें, वही क्षेत्र की हर गतिविधि पर विशेष नजर रखे। उन्होंने कहा कि वे क्रिटिकल एवं वनरेबल मतदान केन्द्रों के बारे में पूर्ण रुप से जानकारी प्राप्त करके उसको चिह्नित कराएं। उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को बताएं कि वे मतदान के दिवस अवश्य ही मतदान करें एवं कमजोर एवं गरीब तबके के लोगों को भी विश्वास दिलाएं कि मतदान के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

सरकारी लेटरपेड व पत्र व्यवहार में करना होगा मतदाता जागरुकता नारा व स्वीप ‘लोगो’ का प्रयोग
जैसलमेर. विधानसभा आम चुनाव 2018 - स्वीप गतिविधियों के संबंध में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से जारी होने वाले पत्रों एवं दिशा-निर्देशों पर मतदाता जागरुकता के स्टीकर चिपकाना एवं नारे प्रकाशित करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ओम कसेरा ने कार्यालयाध्यक्षों को पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया कि वे साथ ही कार्यालय के लेटरपेड पर मतदाता जागरुकता नारे को स्थायी रुप से प्रकाशित करवा लें ताकि आम जन तक मतदाता जागरुकता का संदेश पहुंचे। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि वे स्वीप प्रकोष्ठ से स्टीकर प्राप्त कर लेटर पेड पर चिपकाकर प्रचारित-प्रसारित करवाना सुनिश्चित करावें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.