देलवाड़ा. कस्बे में आयोजित अखिल मेवाड़ यादव समाज की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को गृहमन्त्री गुलाबचन्द कटारिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
समारोह में उन्होंने कहा कि अगर आगे बढऩा है तो पढ़ाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जीवन के लिए जरूरी है। उन्होंने यादव समाज को इस तरह के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन निरंतर होने चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेवाड़ युवा विकास संस्थान के अध्यक्ष अर्जुन यादव ने की। विशिष्ट अतिथि आईएस अशोक यादव, महेन्द्र यादव, रोशनलाल महात्मा, नगर अध्यक्ष प्रवीण आचार्य, चम्पालाल यादव, उप सरपंच छोटूलाल यादव, मुकेश कटारिया, लक्ष्मणसिंह झाला, यागेन्द्रसिंह चौहान, पंचायत समिति सदस्य संगीता सोनी, दिनेश सोनी, जितेन्द्र छाजेड़ थे। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में देलवाड़ा प्रथम, अड़किया द्वितीय, कब्बडी में बड़ी सादड़ी प्रथम, राज्यावास द्वितीय रहे।
श्राद्धपक्ष में किया लोर्कापण
श्री अम्बा लाल सिरोया आदर्श बालिका माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह झाला ने 1 लाख रुपए की लागत से बनवाए मां सरस्वती के मन्दिर का गृहमंत्री कटारिया ने शनिवार को लोकार्पण किया। श्राद्ध पक्ष के दौरान किए गए मंदिर के लोकार्पण को लेकर कस्बे व क्षेत्र में चर्चाओं का दौर बना रहा।
विधायक राठौड़ ने 35 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण
आमेट. नगर पालिका मण्डल आमेट के वर्तमान बोर्ड के कार्यकाल के दौरान नगर के विभिन्न वार्डों मे करीब 35 करोड़ की लागत के हुए 19 मुख्य विकास कार्यों का लोकार्पण शनिवार को विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़ ने किया।
पंचायत समिति के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राठौड़ ने सभी विकास कार्यों का लोकार्पण डिजिटल पद्धति के माध्यम से किया। इसमें कछवोई क्षेत्र में स्थित शुलभ शौचालय, श्रीनाथ छविगृह के पास महिला स्नानघर व गणेश चौक से शनि महाराज मंदिर, नीमडिय़ा बावजी से श्मशान घाट तक सीसी रोड एवं हाथीभाटा श्मशान का निर्माण तथा विवाह स्थल भवन द्वितीय चरण का निर्माण नरसिंहद्वारा मंदिर से वेवर महादेव नदी तक वार्ड 2 में स्थित कालापायरा से चतरपुरा चौराहा तक, केलवा रोड स्थित अग्निशमन भवन निर्माण एवं शनि महाराज मंदिर से बस स्टैण्ड तक व इन्टर लांकिग टाईल्स, विवेकानंद कॉलोनी में, लक्ष्मीबाजार एवं जवाहर नगर क्षेत्र में डामर रोड, वराई दरवाजा से रामबारी तक सीसी रोड, मारू दरवाजा से जयसिंह श्याम मंदिर तक सीसी रोड, मारू दरवाजा से वाल्मीकि मोहल्ला, शितला माता गली एवं भोलीखेड़ा हाऊस से खटीक मोहल्ला, रामद्वारा से रामदेव मंदिर, होलीथान से तकिया रोड, सहित अन्य कई कार्यांे का लोकार्पण किया। इसी प्रकार उन्होंने शिवनाथपुरा मे सामुदायिक भवन निर्माण का लोकार्पण किया। समारोह में नगर पालिका चेयरमैन नर्बदा देवी बागवान, वॉइस चेयरमैन हेमलता तलेसरा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी करणीसिंह सोदा, उपप्रधान भेरूलाल गुर्जर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह मेहता, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र लोहार, मीडिया प्रभारी जयसिंह भाटीए सुनिल गांधीए अरूण मिश्रा, दुर्गा कुंवर चौहान, शांतिलाल जीनगर, मंजु सरणोत उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment