Breaking News
recent

चक्काजाम में खड़ी बस उड़ाई, पत्थरों पर खड़ी कर चक्के ले गए

जालोर. रोडवेज डिपो के बाहर खड़ी अनुबंधित बस को बुधवार रात कोईचुरा ले गया। बाद में उसे धवला रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास पत्थरों पर खड़ी कर पांच चक्के उड़ा ले गए।
गुरुवार सुबह वीराने में बस को लावारिस हालत में खड़ी देखकर लोगों को संदेह हुआ। तब यह मामला प्रकाश में आया। जानकारी के अनुसार अनुबंधित बसेंरोडवेज डिपो के बाहर ही खड़ी रहती है।यह बस भी अन्य बसों के साथ कतार में खड़ी कर रखी थी।इस दौरान बुधवार रात कोई इसे उड़ा ले गया। धवला रोड पर ऐन रेलवे ब्रिज के पास साइड में खड़ी कर इसके चक्के खोलकर ले गए।
बताया जा रहा है कि अनुबंधित बस होने से न तो रोडवेज अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली और न ही पुलिस के पास शिकायत पहुंची।
करीब डेढ़ लाख का फटका
बस के पीछे दो-दो व आगे एक-एक कुल छह चक्के हैं, जिसमें से पांच चोरी हो गए।चालक साइड में पिछले हिस्से का एक ***** बस में ही फंसा हुआ है।अनुमानित तौर पर पांच चक्कों की चोरी से बस मालिक को करीब डेढ़ लाख रुपए का फटका लगा है। वैसे इस एक चक्के को छोड़कर जाना भी विस्मयकारक है।
पुलिस को सूचना नहीं
बस को डिपो के बाहर से धवला रोड पर सूनसान जगह छोड़ देने एवं उसके पांच चक्के चुरा ले जाने का मामला गुरुवार सुबह ही प्रकाश में आया गया था, लेकिन पुलिस को सूचना तक नहीं मिली। शायद इसलिए कि अनुबंधित बस होने सेरोडवेज की कोई जिम्मेदारी नहीं थी। वैसे बस मालिक या ठेकेदार ने भी पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई।
कार्मिक की कारस्तानी का अंदेशा
बताया जा रहा है कि अनुबंधित बसों का संचालन करने वाले ठेकेदार अपने कार्मिकों को समय पर वेतन-भत्ते नहीं दे रहे हैं। दोनों पक्षों में इस मुद्दे पर कुछसमय से तनातनी भी चल रही है। लिहाजा माना जा रहा है कि यह कारस्तानी ठेकेदार के किसी कार्मिक की हो सकती है।
हमें पता नहीं रहता...
अनुबंधित बसों का पूरा जिम्मा ठेकेदार का ही है। रूट से आने के बाद बस कहां जाती हैहमें पता नहीं।वैसे भी हड़ताल चल रही होने से अनुबंधित बसें भी बंद ही है।
- ओम लीलावत, रोडवेज वित्त प्रबंधक, जालोर
शिकायत नहीं आई...
बस के चक्के चोरी हो जाने की जानकारी नहीं है।हमारे पास ऐसी कोई शिकायत भी नहीं आई।
- माणकराम बिश्नोई, कोतवाल, जालोर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.