Breaking News
recent

कर्मचारी संगठनों के समर्थन में महासंघ ने दी चेतावनी

कर्मचारी संगठनों के समर्थन में महासंघ ने दी चेतावनी
-कोटा-बीना रेल के पुन संचालन की मांग
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. प्रदेश में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से अपनी मांगों को लेकर चल रहे आंदेालन के समर्थन में बुधवार को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने सरकार को शीघ्र उचित कार्रवाई करने चेतावनी दी है। इस सम्बंध में महासंघ की ओर से मिनी सचिवालय में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलक्टर के माध्यम से भेजा गया। महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोनी की अगुवाई में दिए ज्ञापन में बताया कि विभिन्न संगठनों के मांग पत्रों के निराकरण बाबत सम्बंधित विभागों के मंत्रियों उपसमिति वेतन विसंगति निराकरण/ एंव कर्मचारी कल्याण एवं प्रशासनिक विभागों/ शासन से हुए समझोतों/सहमतियों के क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न संवर्गो के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हे। लेकिन राज्य सरकार गम्भीर नही है। इसलिए पंखयत राज सेवा परिषद, राजस्थान रोडवेज, राजस्थान पशु चिकितसा कर्मचारी संघ, राजस्थान पटवार संघ, राजस्थान कानूनगो संघ, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत व प्रगतिशील, राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक संघ, राजस्थान कृषि स्नातक संघ, राजस्थान मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, राजस्थान पर्यटन विकास निगम संघ की मांगों को तुरंत मानी जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी कि सरकार की ओर से अगर शीघ्र समस्या का समाधान नही किया गया तो गुरुवार व शुक्रवार को जिले के सभी कर्मचारी सामुहिक अवकाश पर रहेेगें। इस दौरान महासंघ के घटक सगठनों के तीन दर्जन जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री व अन्य पदाधिकारी, सदस्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
सहायक कर्मचारी आज से अवकाश पर
झालावाड़. राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ जिला शाखा के कर्मचारी मंत्रालयिक कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में गुरुवार व शुक्रवार को सामुहिक अवकाश पर रहेगें। यह जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम भील ने दी।
भूख हड़ताल पर बैठी स्वास्थ्य कार्यकर्ता
झालावाड़. राजस्थान एएनएम एसोसिएशन जिला शाखा की ओर से अपनी मांगों को लेकर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का चल रहा आंदोलन सातवें दिन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान दो महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठी। एसोसिएशन की प्रवक्ता गिरिराज वर्मा ने बताया कि मिनी सचिवालय के सामने चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन व धरने के तहत बुधवार को संगठन की जिलाध्यक्ष खुर्शीद बानों ने संगठन की देा महिला सदस्य राजूबाला व रतन कंवर को माला पहना कर भूख हड़ताल पर बैठाया।
कोटा-बीना रेल के पुन संचालन की मांग
झालावाड़. झालावाड़ से कोटा के बीच चलने वाली होली डे एक्सप्रेस झालावाड़-कोटा-बीना ट्रेन के पुन संचालन की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय में प्रदर्शन किया व पश्चिमी मध्य रेल्वे कोटा क्षेत्र के डी.आर.एम.के नाम का ज्ञापन जिला कलक्टर के माध्यम से भेजा गया। मनीष शुक्ला सभापति नगरपरिषद् झालावाड़ के नेतृत्व में ज्ञापन में बताया कि झालावाड़ से गुना नियमित रूप से संचालित रेल को 30 सितम्बर को अचानक बंद कर दिया गया। वर्तमान में रोड़वेज कर्मचारियों की हड़ताल से रोडवेज बसें भी बन्द है और रेल सेवा भी बंद होने से व्यापारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, महिलाएं, वृद्धजन, आमजन एवं गरीब व्यक्तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि तीन दिन में रेल चालू नहीं की गई तो कांग्रेस की ओर से मिनी सचिवालय के सामने उग्र धरना प्रदर्शन किया जायेगा। ज्ञापन देने के दौरान नगर परिषद के सभापति मनीष शुक्ला, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. नन्दसिंह राठौड़, रईस पठान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमजान खां, महिला सेवादल जिलाध्यक्ष संजिदा बेगम, महिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सलमा बानो, पार्षद सागर कश्यप, गजेन्द्र गुर्जर, अमरीन कुरैशी, पूर्व पार्षद जाहिद रजा कुरैशी, अहफाज अली, आलमगीर, परवेज आलम, विवेक सक्सेना, हेमराज कश्यप, अर्जुन, जितेन्द्र बैरवा, ओमप्रकाश रेगर, राजेश बैरवा, स्पर्श वर्मा भवानीशंकर, महेन्द्र रेगर, धापू बाई, रेहाना बेगम, प्रार्थना सुमन, रजिया, आकांक्षा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.