Breaking News
recent

रेडियोग्राफरों ने किया कार्य बहिष्कार, दो घंटे एक्स-रे, सोनोग्राफी ठप

हिण्डौनसिटी. वेतन विसंगति सहित अन्य मांगों को लेकर राजस्थान रेडियोग्राफर एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को राजकीय सामान्य चिकित्सालय के रेडियोग्राफरों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस दौरान चिकित्सालय में दो घंटे सोनोग्राफी व एक्स-रे जांच ठप रही।


रेडियोग्राफर एसोसिएशन के स्थानीय पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मंत्रीमंडलीय उपसमिति एवं विभाग द्वारा अनुमोदन के बाद भी मांगों पर अमल नहीं किया गया है। गत दिनों कार्यस्थल पर बांह पर काली पट्टी बांध रेडियोग्राफरों द्वारा सरकार की अनदेखी पर विरोध जताया गया। उपेक्षापूर्ण रवैया रहने से प्रदेश संगठन के आह्वान पर सुबह9 बजे से 11 बजे तक रोडियोग्राफरों ने विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान रेडियोग्राफर ब्रजवासी बंसल, जीतेंद्र कुमार शर्मा, दिलीपसिंह डागुर व विकास कुमार ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा। पीएमओ डॉ. नमोनारायण मीणा ने बताया कि ज्ञापन को कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यलय प्रेषित किया गया है।


बंद रहे कक्ष, भटके रोगी-
सुबह आउट डोर शुरू होने पर चिकित्सकों के परामर्श पर सोनोग्राफी व एक्स-रे के लिए रोगियों का पहुंचना शुरू हो गया। लेकिल रेडियोग्राफरों के के कार्य बहिष्कार से सोनोग्राफी व एक्स-रे कक्ष पर ताले नहीं खुले। सुबह चिकित्सालय पहुंचे रेडियोग्राफी ड्यूटी रूम में पहुंचने की बजाय कार्य बहिष्कार कर बाहर आ गए। दो घंटे बाद सुबह 11 बजे रोगियों की एक्स-रे व सोनोग्राफी शुरू हुई।

आज भी कार्य बहिष्कार, 9 से हड़ताल-
रेडियोग्राफरों ने बताया कि मांगों लेकर शुक्रवार सुबह भी दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने से प्रदेश भर के रेडियोग्राफर 9 अक्टूबर से हड़ताल पर चले जाएंगे।

अट्ठारह वे दिन भी रोडवेज का चक्काजाम
हिण्डौनसिटी. विभिन्न मांगों को लेकर बसों का चक्काजाम कर आंदोलन कर रहे रोडवेज कर्मियों ने हड़ताल गुरुवार को १८ वे दिन भी जारी रही।
रिटायरमेंट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष रूपसिंह धाकड़ व सचिव पूरण शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इधर रोडवेज बसों को संचालन नहीं होने से यात्रियों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.