चित्तौडग़ढ़. विधानसभा चुुनाव के लिए प्रत्याशी घोषणा होने से पहले भाजपा ने चित्तौडग़ढ़ विधानसभा क्षेत्र में कमल संदेश रैली निकाल ताकत का प्रदर्शन किया। रिठोला चौराहा से पालका गांव तक निकाली गई रैली चित्तौडग़ढ़ शहर से गुजरी तो यातायात अस्त-व्यस्त हो गया। दो किलोमीटर से अधिक लंबी रैली में सैकड़ो बाइक सवार शामिल थे। पालकादेव गौशाला मे रैली समापन पर विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि ये बाइक रैली कार्यकर्ताओं के मन में उमड़ रहे जोश का प्रतीक है।भाजपा जिलासह मीडिया प्रमुख मनोज पारीक ने बताया कि मतदाताओ को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं नव मतदाताओ को भाजपा से जोडऩे केे लिए कमल संदेश बाइक रैली रिठोला चौराहे से शुरू हुई। रैलीी को विधानसभा बूथ विस्तारक चंद्रशेखर, सांसद सीपी जोशी, जोशी, विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, जिला संगठन प्रभारी ताराचंद जैन, नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर, चित्तौडग़ढ़ पंचायत समिति प्रधान प्रवीणसिंह राठौड़, भूमि विकास बैंक चैयरमेन कमलेश पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष करनल सिंह राठौड़, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेन्द्र पोखरना, उपसभापति भरत जागेटिया, बाईक रैली संयोजक भंवरसिंह,नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, सागर सोनी ने पार्टी का ध्वज दिखाकर रवाना किया। चित्तौडग़ढ़ के गोल प्याऊ चौराहे पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने रैली का स्वागत किया। रैली का चन्देरिया,पाण्डोली, सुखवाड़ा चौराहा आदि स्थानों पर भी स्वागत हुआ। रैली दिनभर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर घूमते हुए रात में बस्सी के पास पालका गांव पहुंच सम्पन्न हुई।
.......................................
अस्तव्यस्त हो गया शहर का यातायात
बाइक रैली के चित्तौड़ शहर में प्रवेश करते ही मुख्य मार्गो पर यातायात प्रभावित रहा। गोलप्याऊ चौराहे से कलक्ट्रेट तक रैली जिस क्षेत्र से निकली यातायात जाम की स्थिति बन गई। कलक्ट्रेट के आसपास भी काफी देर यातायात बाधित रहने से आमजन परेशान हुए। इस रैली में उमड़ी भीड़ की भी शहर में चर्चा रही।
......................
तेल भराने के बाद निकल गए रैली से
वाहन रैली के आयोजक हॉलाकि रैली में शामिल सभी लोगों के स्वयं का वाहन लेकर स्वेच्छा से शामिल होने का दावा कर रहे है, पर इनमें से कई लोग बीच राह ही रैली छोड़ते गए। चर्चा है कि ऐसे लोग रैली में शामिल होने के नाम पर बाइक की टंकी में पेट्रोल भराने के बाद बीच राह मौका मिलते ही साथ छोड़ते गए। रिठोला चौराहे पर रैली में दिखी भाजपा का ध्वज लगाए कई बाइक बाद में कलक्ट्रेट चौराहा क्षेत्र में दिखी।
बाइक भिडंत में सांसद मामूली चोटिल, नगर महामंत्री घायल
चित्तौडग़ढ़. भाजपा की कमल संदेश रैली के दौरान मंगलवार को दो बाइक भिडऩे से एक बाइक पर सवार सांसद सीपी जोशी मामूली रूप से चोटिल हो गए जबकि भाजपा के नगर महामंत्री घायल हो गए। रिठोला से शुरू रैली में एक बाइक सोनी चला रहे थे और पीछे सांसद जोशी बैठे हुए थे। सैंती में भाजपा कार्यालय के निकट बाइक की अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई, इससे सांसद जोशी व सोनी नीचे गिर गए। सांसद के पैर में मामूली चोट लगी जबकि सोनी के पैर की दो अंगुलियां कट गई, जिनका ऑपरेशन किया गया।





No comments:
Post a Comment