Breaking News
recent

आचार संहिता लगने के पहले दिन बाद भाजपा-कांग्रेस कार्यालयों पर लटका ताला

सवाईमाधोपुर. राजस्थान सहित चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता शनिवार से लग गई। सियासत का रण शुरू होने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता कार्यालयों से निकलकर अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं। पहले दिन रविवार को पत्रिका टीम ने जिला मुख्यालय पर कांग्रेस व भाजपा कार्यालय का दौरा किया, लेकिन यहां कोई नहीं मिला। कार्यालय के बाहर गेट पर ताला लगा था। कभी यह कार्यालय समय में बढ़ी चहल-पहल रहती थी।


कांग्रेस के कई नेताओं का दिल्ली में डेरा
टिकट की दौड़ में शामिल कई कांग्रेस नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस चुनाव समिति की सोमवार को दिल्ली में बैठक होगी। इसमें प्रत्याशियों के नामों पर मंथन होगा। इस बैठक में राजस्थान से कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता व आला पदाधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस के नेता उनको मिलकर अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

समय : दोपहर 2 बजकर 50 मिनट
स्थान : रणथम्भौर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय
रणथम्भौर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर अपराह्न तीन बजे पत्रिका टीम पहुंची तो यहां कार्यालय पर ताला लटका था। आसपास भी कांग्रेस का कोई पदाधिकारी व कार्यकर्ता नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों से जानकारी ली तो लोगों ने बताया कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सभा में गए हुए थे।

समय : अपराह्न 3 बजकर 15 मिनट
स्थान : कृषि उपज मण्डी रोड साकेत नगर में भाजपा कार्यालय
आचार संहिता लगने के बाद चुनाव कानडाउन शुरू हो गया है। पहले दिन 3 बजकर 15 मिनट पर कृषि उपज मण्डी रोड साकेत नगर में भाजपा कार्यालय पहुंचे तो यहां भाजपा का कोई भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिखाई नहीं दिया। आस-पास पूछने पर लोगों ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन गत दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में अजमेर गए थे, वहां से भी नहीं लौटे है। इसी प्रकार जिला महामंत्री डॉ.भरत मथुरिया भी काम के चलते बाहर गए हुए थे।ह्य

  • साकेत नगर कार्यालय पर रविवार को ऑपरेटर छुट््टी पर होने से कार्यालय बंद था। मैं अजमेर में प्रधानमंत्री की सभा में गया हुआ था। जिला महामंत्री डॉ.भरत मथुरिया भी बाहर गए हुए थे। बैठक या कोई सूचना के लिए कार्यालय को प्रतिदिन खोला जाता है।
    सुरेशचंद जैन, जिलाध्यक्ष, भाजपा, सवाईमाधोपुर
  • रणथम्भौर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय को बड़ी बैठक, जयंती या कोई अन्य आयोजन पर ही खोला जाता है। सालभर से सिविल लाइन पर छोटा कार्यालय बना रखा है। यहां पर भी बैठकें या अन्य आयोजन होते हैं।
    शिवचरण बैरवा, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस


Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.