Breaking News
recent

व्याख्याताओं ने छात्रों को किया प्रेरित, किया स्वैच्छिक रक्तदान, जयंती को लेकर हुए रक्तदान शिविर

सिरोही. पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी की जयंती पर स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह नौ बजे कॉलेज परिसर से जागरूकता रैली को प्राचार्य डॉ. केके शर्मा ने रवानगी दी। इसके बाद सेमिनार हॉल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
एनएसएस समन्वयक डॉ. रीना श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में महिला महाविद्यालय, एसपी कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के करीब 30 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। छात्रा मेघा मिश्रा, साक्षी सुथार, रूचाली जैन, एनएसएस के जिला समन्वयक व सहायक आचार्य डॉ. गायत्री प्रसाद और महिला महाविद्यालय के सहायक कर्मचारी श्रीराम विश्नोई ने भी रक्तदान किया। करीब 300 रक्तदान संकल्प पत्र भरवाए। शिविर में वरिष्ठ आचार्य डॉॅ. अनुपमा साहा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ओमदत्त परेवा, सुनील कुमार मीणा, पूर्व एनएसएस समन्वयक डॉ. सीमा वाष्र्णेय, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. संध्या दुबे, डॉ. हेमलता मेहता, रामनारायण शास्त्री ने छात्रों को प्रेरित किया।
शिविर में छात्र संघ अध्यक्ष अनिल प्रजापत, ब्लड बैंक से लैब टेक्नीशियन छगनलाल मीणा, सोहन सिंह, सरफराज, सहायक कर्मचारी वनाराम ने सेवाएं दीं।

रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्तदान
आबूरोड. राजकीय महाविद्यालय आबूरोड में महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें विधायक जगसीराम कोली, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल, प्राचार्य रंजना जैसवाल ने दीप प्रज्वलित रक्तदान का शुभारम्भ करने वाले छात्रों का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान प्रभारी डॉ. अंशुरानी सक्सेना ने बताया कि कुल 32 यूनिट रक्तदान हुआ। जिसमें आदर्श कॉलेज, यूएसबी कॉलेज के छात्र-छात्राओं, लॉयन्स क्लब आबूरोड, मार्बल एसोसिएशन एम्पलाइज यूनियन के व्यक्तियों के साथ-साथ कॉलेज छात्रों ने रक्तदान में उत्साह दिखाया। महाविद्यालय की छात्रा भूमिका व आदर्श कॉलेज की छात्रा दिशा पंचाल ने भी रक्तदान किया। लायन्स क्लब आबूरोड के अध्यक्ष कमलेश गर्ग, सचिव सुरेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमावत, संकाय सदस्य डॉ. अनीता गुप्ता, भूराराम, मंजु जैन, डॉ. ऋचा पी. रानाडे, इन्दु आसेरी, डॉ. आशुतोष मीणा, डॉ. सलकान्त यादव, सुमितकुमार डाबी, रामकेशमीना, डॉ. दिनेश चारण व भंवरलाल सोलंकी, ब्लॉक चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौतम मोरारका, डॉ. गौरव मेवाड़ा, रोटरी इन्टरनेशनल ग्लोबल हॉस्पिटल ब्लड बैंक के धर्मेन्द्र सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष गणपतसिंह, उपाध्यक्ष प्रवीण कोली समेत कई छात्र मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.