Breaking News
recent

जवाई बांध में लगातार घट रहा जल

राजीव दवे

पाली। पश्चिमी राजस्थान के मरुसागर जवाई बांध का पानी हर पल च्पातालज् की ओर से जा रहा है। यह रफ्तार इतनी तेज है कि आने वाली सात माह में पानी पैंदे में पहुंच जाएगा। शेष बचेगा तो सिर्फ डेड स्टोरेज। जिसे पम्पिंग कर दो जिलों के शहरों व गांवों की प्यास बुझाना जलदाय विभाग के लिए चुनौती होगा। इसका कारण है पम्प की क्षमता इतनी नहीं है कि वर्तमान मांग के अनुसार जलापूर्ति की जा सके। बरसात नहीं होने के कारण इस बार जवाई बांध में पानी की आवक बहुत कम हुई। जो पानी सेई बांध से डायवर्ट कर जवाई बांध में लिया गया। उसे मिलाने के बाद जवाई में तीन माह तक जलापूर्ति अधिक की जा सकती है।


इस हिसाब से जवाई से सिरोही के शिवगंज और पाली जिले के 9 शहरों व 563 गांवों के निवासियों की प्यास 7 माह यानी अधिकतम 25 अप्रेल तक बुझाई जा सकती है। इसके बाद कंठ तर करने के लिए डेड स्टोरेज का पानी काम में लेना होगा। जो एक माह तक चल सकेगा और अधिकतम 25 मई तक जलापूर्ति की जा सकेगी। इसके बाद बरसात का इंतजार करना होगा। जो जुलाई में आने की उम्मीद होती है।

32.75 फीट पानी है अभी
2245.20 एमसीएफटी पानी शेष
597.50 एमसीएफटी पानी डेड स्टोरेज
7.75 एमसीएफटी पानी चाहिए रोजाना
232.5 एमसीएफटी से पानी चाहिए एक माह में
10 शहर जवाई बांध पर निर्भर (शिवगंज सहित)
563 गांवों में जवाई से होती जलापूर्ति

जिलेवासियों को अब तीन बांध पर आस
जिले में जवाई के अलावा गजनई, कंटालिया व रायपुर बांध से जलापूर्ति की जाती है। गजनई से 19, रायपुर से 18 व कंटालिया बांध से 30 गांवों में पानी की आपूर्ति की जाती है। इन तीनों बांधों में पानी की आवक हुई है, लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारियों की मानें तो इनका पानी भी जुलाई तक तभी पीने के लिए पर्याप्त होगा, जब सिंचाई के लिए पानी नहीं दिया जाए। यदि सिंचाई के लिए पानी दिया गया तो इन बांधों पर निर्भर 67 गांवों में भी गर्मी से पहले जल संकट खड़ा हो जाएगा।


यूं समझें पानी का गणित
जवाई बांध में वर्तमान में 2245.20 एमसीएफटी पानी है। इसमें से 597.50 एमसीएफटी डेड स्टोरेज का पानी निकालने पर शेष लाइव स्टोरज में पानी रहता है 1647.20 एमसीएफटी। हमें रोजाना जरूरत रहती है 7.75 एमसीएफटी की। ऐसे में लाइव स्टोरेज का पानी 7 माह तक उपयोग में लिया जा सकता है। इस 7.75 एमसीएफटी पानी में जल उपयोग के साथ छीजत शामिल है। डेड स्टोरज के पानी 597.50 एमसीएफटी का उपयोग यूं तो 77 दिन उपयोग किया जा सकता है, लेकिन इसमें मिट्टी व अन्य अपशिष्ट घुले होते है। इस कारण यह एक माह से अधिक जलापूर्ति के उपयोग में नहीं आ सकता है।


ऐसा करने पर अगली वर्षा तक बुझा पाएंगे प्यास
वर्तमान में जलदाय विभाग की ओर से प्रति माह 232.5 एमसीएफटी पानी दिया जा रहा है। इस पानी की मात्रा घटाकर 183 एमसीएफटी यानि 6.1 एमसीएफटी रोजाना कर दी जाए तो लाइव स्टोरज का पानी 9 माह तक उपयोग में लिया सकता है। इस तरह वर्तमान पानी जून तक प्यास बुझा सकेगा। जुलाई के बरसात आने तक के पन्द्रह-बीस दिन डेड स्टोरेज पर निकाले जा सकेंगे।

योजना तैयार कर रहे हैं
जवाई बांध में पानी सात माह का ही शेष रह गया है। जो अप्रेल तक चलेगा। इसके बाद डेड स्टोरेज से पानी देना होगा। कई गांवों में टैंकरों से भी जलापूर्ति करनी पड़ेगी। जिले में संकट नहीं गहराए, इसके लिए योजना तैयार कर रहे हैं। हम लोगों को पानी की कमी नहीं आने देने का प्रयास कर रहे हैं। -नीरज माथुर, अधीक्षण अभियंता, जलदाय विभाग, पाली



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.