गंगापुरसिटी . बाल विकास परियाजना अधिकारी कार्यालय की ओर से शनिवार को विभिन्न गांवों में लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए रैली निकाली गई। स्कूली बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को मताधिकार का उपयोग करने की सीख देते नजर आए।
सीडीपीओ सत्यप्रकाश शुक्ला ने बताया कि सेक्टर गंगापुर ग्रामीण में केन्द्र मानपुर पर महिला पर्यवेक्षक कविता अग्रवाल के सानिध्य में आंगनबाड़ी कार्मिक एवं स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। वहीं सेक्टर तलावड़ा की महिला पर्यवेक्षक कमलेश कुमारी ने नंदपुरा और कुनकुटा में स्कूली बच्चों और आंगनबाड़ी कार्मिकों से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता रैली निकलवाई। महिला पर्यवेक्षक मधुवाला पंजाबी ने अपने परिक्षेत्र बढक़लां में थड़ी और कांकर की ढाणी में आंगनबाड़ी कार्मिकों और समुदाय के लोगों से मिलकर मतदान के प्रचार-प्रसार के लिए मतदाता जागरुकता रैली निकलवाई। पीलोदा परिक्षेत्र में पर्यवेक्षक बबीता अग्रवाल ने खंडीप और नया गांव में रैली निकलवाई। इस दौरान नयागांव, खंडीप, ब्रह्मावाद, ताजपुर एवं चूली में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गईं।
इवीएम से दी मतदान की जानकारी
विजयादशमी पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजनारायण शर्मा एवं तहसीलदार बनवारीलाल शर्मा के नेतृत्व में दशहरा मैदान में मतदाओं को इवीएम एवं वीवीपेट मशीन की कार्यप्रणाली एवं इसके उपयोग से चुनाव में पारदर्शिता के बारे में बताया।
मतदान के लिए किया जागरूक
स्वीप कार्यक्रम के तहत उपजिला कलक्टर बाबूलाल जाट के नेतृत्व में शनिवार को क्षेत्र के गांवों में मतदान जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान शेखपुर, श्यारौली, सेवा, छाण, जीवली, बिनेगा, मानपुर, तलावडा, ब्रह्मवाद सेक्टर गंगापुरसिटी, ताजपुर, चूली की बगीची, बाढक़ला, जाट बड़ौदा एवं टोकसी आदि स्थानों पर मतदान के लिए जागरूक किया।
निबंध से बताया मतदान का महत्व
बामनवास . निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को उपखण्ड क्षेत्र के करीब आधा दर्जन से अधिक सरकारी विद्यालयों में लोकतंत्र में मतदान का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। रिर्टनिंग अधिकारी दीपांशु सागवान ने बताया कि मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित कर उनको मतदान की प्रक्रिया बताने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में यह निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें संबंधित भाग के बूथ लेवल अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को स्कूल प्रशासन की ओर से नकद पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
रैली निकाल किया प्रेरित
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन कार्यरत क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता रैली निकाली। इसमें उपखण्ड क्षेत्र की दर्जनों आंगनबाड़ी कार्मिकों ने भाग लिया। बिछव तालाब स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र से महिला पर्यवेक्षक संतोष गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली बस स्टैंड होते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गो से गुजरी। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्मिकों ने ग्रामीण महिलाओं को मतदान का महत्तव बताते हुए मतदान के प्रेरित किया।





No comments:
Post a Comment