Breaking News
recent

भण्डारे में पचास मण चीनी के बनाए लड्डू

गीजगढ़ .

कस्बे के श्रीधाम बांकली बालाजी पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन शुक्रवार को मेले व भण्डारे के साथ किया। भण्डारे में बनाई 50 मण चीनी व 60 मण आटे की पुड़ी - भण्डारे में में 50 मण चीनी के लड्डू व 60 मण आटे की पुड़ी का प्रसाद बनाया गया। जिसमें 25-30 हजार श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम को लेकर गुरुवार रात से ही मन्दिर में कनक दण्डवत करने वाले व पदयात्रियों की भीड़ लग गई। जो यह क्रम शुक्रवार शाम तक चलता रहा।आचार्य अन्नत दास ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कुण्ड में आहुतियां दिलाई।
कार्यकर्ताओं ने निभाई जिम्मेदारी - कार्यक्रम के दौरान एक पंगत में ही करीब एक हजार पुरुष -महिला श्रद्धालुओं को प्रसादी बांटी जा रही थी। जिसमें कमेटी के कार्यकर्ताओं को सौपी जिम्मेदारी को बेखूबी से निभाई। बालाजी कमेटी व पुलिस प्रशासन में महिला पुलिस कर्मी ने भी बस स्टैण्ड से बालाजी मन्दिर तक बेरिकेडिंग कर दुपहिया व चार पहिया वाहनों पर रोक लगाई। मन्दिर परिसर के बाहर मणिहारी, गुब्बारे, खिलौने व प्रसाद की दुकानों सहित अन्य दुकानों पर बच्चों व लोगों की भीड़ लगी रही। बालाजी के अलावा महादेव व श्रीराम सीता मन्दिरों में भी आकर्षक झंाकियां सजाई गई। जिनके दर्शनों के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी विश्राम सैनी ने भण्डारे में 20 बोरी चीनी का खर्चा दिया है। इस पर मेले कमेटी व सरपंच गिर्राज सैनी द्वारा उनका स्वागत किया ।

लालसोट. बिनोरी बालाजी मंदिर में शुक्रवार को दशहरा मेले में भक्तों का सैलाब उमड़ा। यहां सुबह और शाम को आयोजित महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में दिनभर बिनौरी हनुमानजी के जयकारों की गूंज सुनायी दी। हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया जाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया। लालपुरा से आए पदयात्रियों के दल ने मंदिर परिसर में सामूहिक सुंदरकांड का पठन किया।इससे मंदिर परिसर रामायण की चौपाइयों से गूंज उठा। बिनौरी हनुमान मंदिर दरबार में लालपुरा, लालसोट, मंडावरी, लिवाली, रिवाली, सुकार, सूरतपुरा, बिलौणा कलां समेत आस पास के कई गांवों से पदयात्री पहुंचे और सुख समृद्धि की मनोकामना की। इसी तरह निर्झराना के काली डूगंरी हनुमान मंदिर, चांदसेन के कृपासागर हनुमान मंदिर,श्यामपुरा कलां के हनुमान मंदिर,राहुवास गांव के खेड़ा हनुमान मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।(नि.प्र)

भण्डारा कल
बसवा. कस्बे की हनुमत वाटिका में चल रही शिव कथा के समापन पर रविवार को भण्डारा होगा। यह जानकारी अध्यक्ष गिराज सैनी ने दी ।

कोली समाज की बैठक कल
दौसा. कोली विकास संस्था के तत्वावधान मे रविवार को सुबह 11 बजे लालसोट रोड स्थित कोली समाज के छात्रावास में दौसा तहसील की बैठक होगी। इसमें तहसील अध्यक्ष व कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। यह जानकारी प्रवक्ता मुन्नालाल महावर ने दी।

कॉलेज खुलवाने की मांग
दौसा. कालाखोह निवासी रामावतार बैरवा ने जिला मुख्यालय पर राजकीय विधि एवं मेडिकल कॉलेज खुलवाने की मांग की है। उन्होंने मांग की हैकि महुवा, सिकराय में महिला महाविद्यालय खुलवाए जाए। नांगलराजावतान में भी कॉलेज खुलवाया जाए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.