Breaking News
recent

पोषाहार में गड़बड़ी की शिकायत

नादौती. ञ्च पत्रिका. यहां सोमवार को किसान संघर्ष समिति से सम्बद्ध किसानों ने विद्युत कनेक्शन देने के मामले में संवेदक पर सुविधा शुल्क मांगने का अरोप लगाते हुए व राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल नादौती में पोषाहार व्यवस्था में व्याप्त खामियों को लेकर उपजिला कलक्टर जेपी बैरवा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने आए किसान संघर्ष समिति के शिवराम गढख़ेड़ा, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नाहर सिंह सलावद, शिवराम नीमरोठ, खेम सिंह, कमलेश नीमरोठ, बाबूलाल मीना, धर्म सिंह, रामफल ढहरिया आदि किसानों ने बताया कि क्षेत्र के गढख़ेड़ा आदि गांवों में विद्युत निगम के संवेदक द्वारा किसानों से कृषि कनेक्शन के नाम पर अवैधरूप से सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। शुल्क नहीं देने वाले किसानों को बिजली कनेक्शन नहीं दिए जा रहे। ग्रामीणों ने उपजिला कलक्टर को बताया कि स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल नादौती में विद्यालय प्रबंधन द्वारा घटिया दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। पोषाहार भी मीनू के हिसाब से नहीं है। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने स्कूल में गुणवत्तापूर्ण पोषाहार उपलब्ध कराने व सुविधा शुल्क मांगने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की। जिस पर उपजिला कलक्टर ने विद्युत निगम के अधिकारियों से वार्ता कर किसानों को नियमानुसार विद्युत कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मॉडल स्कूल के प्राचार्य भय सिंह मीना को पोषाहार व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।

नादौती. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामलाल मीना ने सोमवार को उपखण्ड मुख्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मीना व आरपी गोविंद सहायक मीना ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में शैक्षणिक स्तर की जांच की और पोषाहार की गुणवत्ता देखी। इस दौरान मीना ने शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के साथ मिड-डे मील व्यवस्था के दौरान बेहतर सफाई व गुणवत्तापूर्ण प्रमाणिक खाद्य सामग्री उपयोग में लेने के निर्देश दिए। इस दौरान मीना ने विद्यालय में नियुक्त शिक्षक व छात्रों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.