दौसा. इस वर्ष जिले में अच्छी बारिश तो नहीं हुई, लेकिन गत वर्ष के मुकाबले बरसात की स्थिति बेहतर रही है।
इस वर्ष जिले के 39 बांधों में से 6 बांधों में पानी आया है और गत वर्ष मात्र एक ही बांध में पानी आ पाया था। वहीं गत वर्ष 277.8 एममएम बारिश हुई तो इस वर्ष 589.3 एमएम बारिश हुई है।
दौसा के बांधों की भराव क्षमता
जिलेभर में जल संसाधान विभाग एवं पंचायत राज विभाग के अधीन 39 बांध है। इनमें से जल संसाधन विभाग के पास 18 है। इन सभी बांधों की भराव क्षमता 6 हजार 432 एमसी फीट है। सीसीए(कल्चर कमाण्ड एरिया अर्थात सिंचित क्षेत्र) 40 हजार 382 हैक्टेयर व आईसीए (एरिगेशन कमाण्ड एरिया अर्थात भराव क्षेत्र) 26 हजार 118 हैक्टेयर है। जबकि पंचायत राज विभाग के अधीन 21 बांध है। उनकी भराव क्षमता 833 एमसी फीट है। सीसीए 3569 व आईसीए 531.60 हैक्टेयर है।
इन बांधों में आया पानी
वर्ष 2018 में जिले में छह बांधों में पानी की आवक हुई है। इनमें से मोरेल बांध में 13.1 फीट, सिण्डोली 5.10, झिलमिली 4.7, सिंथोली 7.8 माधो सागर 7.5 व जगराम पुरा बांध में 2.7 फीट पानी आया है। जबकि वर्ष 2017 में मात्र सिण्डोली बांध में 2.3 फीट पानी की आवक हुई थी।
एक बांध से ही खुल सकती है नहर
जिले में भले ही आधा दर्जन बांधों में पानी की आवक हो गई है, लेकिन 30 फीट भराव क्षमता वाले मोरेल बांध में 14 फीट पानी की आवक हुई है। ऐसे में इस बांध से जरूर किसानों को रबी की फसलों में थोड़ा पानी मिल सकता है। अन्य बांधों में नहरों में खोलने लायक पानी नहीं आ पाया है। गत वर्ष तो एक भी बांध से नहर नहीं खुली थी।
यह है दोनों वर्षों की बारिश की तुलनात्मक स्थिति
जल संसाधन विभाग के वर्षामापी यंत्र
स्थान 2018 2017
रेडिया 472 413
बांदीकुई 696 413
सिकराय 542 470
महुवा 647 302
मोरेल 587 217
राहुवास 545 255
लालसोट 802 291
सैंथल 413 255
बसवा 643 343
तहसील के वर्षामापी यंत्र
दौसा 437 291
महुवा 677 292
सिकराय 588 456
लालसोट 633 221
रामगढ़ पचवारा 777 456
लवाण 453 260
नांगल राजावतान 517 186
कुल 9429 4444
औसत बारिश 589.3 277.8





No comments:
Post a Comment