श्रीगंगानगर.
जिले के जैतसर कस्बे में जैतसर-बुगिया रेल मागज़् पर बने अंडरब्रिज से निकल रहे मोटरसाइकिल सवार की सामने से आ रही बैलगाड़ी से भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चार केएसडी का करीब 27 वषीज़्य युवक चंद्रपाल मोटरसाइकिल पर घास लेकर लौट रहा था।
जैतसर-बुगिया रेलमागज़् पर बने अंडरब्रिज से निकलने के दौरान बाइक की गति अधिक होने से वह सामने से आ रही बैलगाड़ी से टकरा गया। हादसा होने के साथ ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। चंद्रपाल को गंभीर हालत में जैतसर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। जिस बैलगाड़ी से मोटरसाइकिल की टक्कर हुई। उसके चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
घर में मचा कोहराम
चंद्रपाल की सड़क हादसे में मौत की सूचना उसके गांव चार केएसडी पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रपाल प्रतिदिन घास लेकर इस मागज़् से आ रहा था। मंगलवार को भी वह प्रतिदिन की तरह घास लेने के लिए निकला। जैतसर बुगिया अंडरब्रिज पर वह सामने से आ रही बैलगाड़ी को देखकर बाइक पर नियंत्रण नहीं रखा पाया और हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जिले के जैतसर कस्बे में जैतसर-बुगिया रेल मागज़् पर बने अंडरब्रिज से निकल रहे मोटरसाइकिल सवार की सामने से आ रही बैलगाड़ी से भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चार केएसडी का करीब 27 वषीज़्य युवक चंद्रपाल मोटरसाइकिल पर घास लेकर लौट रहा था।
जैतसर-बुगिया रेलमागज़् पर बने अंडरब्रिज से निकलने के दौरान बाइक की गति अधिक होने से वह सामने से आ रही बैलगाड़ी से टकरा गया। हादसा होने के साथ ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। चंद्रपाल को गंभीर हालत में जैतसर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।





No comments:
Post a Comment