Breaking News
recent

आत्मा की पवित्रता से मिलता है मोक्ष

सवाईमाधोपुर. सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आलनपुर के चमत्कार जैन मंदिर में चातुर्मास कर रहे आचार्य सुकुमालनंदी ने शुक्रवार को श्रावकों को संबोधित करते हुए कहा कि देह को नहीं देही को निहारें, शरीर को नहीं आत्मा को संवारें। धर्मसभा के मंच पर मुनि सुनयनंदीजी एवं ऐलक सुलोकनंदीजी विराजित थे। वर्षायोग समिति के प्रचार-प्रसार मंत्री प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि इस अवसर पर सुहानी जैन, खुशबू जैन एवं मुस्कान जैन श्रीमाल ने मंगलाचरण के रूप में भजन की प्रस्तुति देकर श्रावकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया।

परीक्षा कल
प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि श्रमण संस्कृति स्वाध्याय द्वादश वर्षीय पाठ्यक्रम उपाधि की वर्ष 2017-18 की परीक्षा 14 अक्टूबर, रविवार को दो सत्रों - सुबह साढ़े 11 से 1 बजे एवं दोपहर 2 से साढ़े 3 बजे तक परीक्षा केन्द्र चमत्कारजी परिसर में होगी।

पं. उमेश जैन शास्त्री के निर्देशन में परीक्षा व्यवस्था सम्बन्धी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। साथ ही इसी दिन पर्युषण पर्व के दौरान स्थापित मुख्य मंगल कलश को धर्मप्रभावना पूर्वक गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में चमत्कारजी से महावीर नगर स्थित कलश स्थापनाकर्ता के आवास तक ले जाया जाएगा। 15 अक्टूबर, सोमवार को दिगम्बर जैन भसावडिय़ान मंदिर स.मा. प्रबंध समिति के तत्वावधान में आदिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र शेरपुर का वार्षिक मेला विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।

शिविर में भाग लेंगे कैडेट्स
सवाईमाधोपुर. शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट्स कोर के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. ओपी शर्मा ने बताया कि 14 राजस्थान बटालियन एनसीसी मुख्यालय कोटा की ओर से 14 से 23 अक्टूबर तक प्री-आरडीसी सैन्य प्रशिक्षण शिविर होगा। इसमें 10 दिवसीय सैन्य प्रशिक्षण शिविर के लिए महाविद्यालय एनसीसी इकाई के 30 सीनियर कैडेट्स का चयन किया गया।

प्री-आरडीसी शिविर के लिए चयनित कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण में ड्रिल, मार्च पास्ट, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय व्यक्तित्व विकास, दक्षता प्रबन्धन, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान का प्रशिक्षण देंगे। चयनित कैडेट्स अपना रिस्क सर्टिफिकेट व मूल प्रमाण पत्र शनिवार को एनसीसी कार्यालय में जमा करा सकते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.