Breaking News
recent

ऊंट का पैर जाल में फंसने से गिरे सैलानी


आभानेरी. पर्यटन स्थल चांदबावड़ी के सामने लगे लोहे के जाल में शुक्रवार को एक ऊंट का पैर फंस जाने से इस पर सवार इंगलैण्ड के दम्पत्ति भी गिर गए, लेकिन सुरक्षित बच गए। हालांकि इनके हल्की चोटें आई हैं। करीब तीन घण्टे की मशक्कत के बाद जाल को काटकर ऊंट का पैर बाहर निकाला गया। चांदबावड़ी के सामने नालियों पर लोहे के जाल क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन एवं पयर्टन विभाग को जालों की मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

४२ अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी
लवाण. पंचायत समिति लवाण में जिला परिषद दौसा के आदेश के बाद तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल २ के ४२ अभ्यर्थियों को प्रशासन, स्थापना समिति की अनुमोदना के बाद नयुक्ती आदेश जारी कर दिए हैं। कार्यवाहक विकास अधिकारी राजेन्द्र महर ने बताया कि हिन्दी विषय में १८, अंग्रेजी में २२ और सामाजिक विज्ञान में दो अभ्यर्थियों को नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

बघेरे का आतंक जारी
गुढ़ाकटला. सरिस्का अभयारण्य से सटे वन क्षेत्र के मुही, ऐचेड़ी, खुण्ड़ जाटोली, चांदेरा, उरवाड़ी सहित कई गांवों में बघेरे का आतंक जारी है। एक दो दिन में बघेरा गांव में दिखने को मिल जाता है।े घर के बाड़े में बंधे मवेशियों को आए दिन ये अपना शिकार बना लेते हैं। अब तक बघेरा दर्जनभर से अधिक पालतू मवेशियों को उठाकर ले जा चुका है। उरवाड़ी में तो बघेरे ने हमला कर दो महिलाओं को घायल कर दिया था।

कार्यकारिणी का गठन
दौसा. आदर्श विद्या मंदिर दौसा पुरातन छात्र परिषद की ओर से वर्ष 196 9 से लेकर 2005 तक के छात्रों का पुरातन छात्र सम्मेलन आनंदोत्सव 11 नवंबर को आयोजित होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए बालिका आदर्श विद्या मंदिर में बैठक आयोजित कर आयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन कर मुरारी धोकरिया, विपिन जैन, विनय जैन, डॉ. घनश्याम खण्डेलवाल, डॉ. के सी शर्मा, रामशंकर रावत, सन्नू रावत, हितेश शाहरा, गिर्राज गुप्ता, आलोक जैन, निर्मल सैनी, संदीप शर्मा, मनोज खंडेलवाल, प्रिंस वधावन, मनोज राघव, योगेश गुप्ता, नवीन रेला, संजय पीलवा, नवल खंडेलवाल, शक्ति वधावन, राजेन्द्र राजावत, मोहित शर्मा का निर्वाचन किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.