Breaking News
recent

वेतन नहीं मिलने पर आठ टैंकर उठा लाए चालक

वेतन नहीं मिलने पर आठ टैंकर उठा लाए चालक
20 लाख का डीजल बेचकर टैंकर में आग लगाने के मामले की जांच में खुलासा

चिड़ावा. गुजरात के ट्रांसपोर्ट व्यापारी के टैंकर से 20 लाख रुपए का तेल चोरी करने के मामले में बड़ा खेल सामने आया है। डीजल चोरी के बाद एक टैंकर जला दिया गया, वहीं आठ टैंकर अलग-अलग जगह लाकर खड़े कर लिए गए। मामला सामने आने पर पुलिस ने इस टैंकरों को चनाना चौकी में लाकर खड़ा करवाया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अब तक जांच में इस मामले में सामने आया है कि टैंकर के चालकों को मासिक वेतन नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने टैंकर ही लाकर अपने यहां खड़े कर लिए। बहरलाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही इस मामले के आरोपितों की भी तलाश की जा रही है।
मामले के अनुसार गांधीधाम, जिला कच्छ (गुजरात) के व्यापारी अंकुर बंसल ने मंगलवार को विजय व नरपत सिंह के खिलाफ 20 लाख का तेल चुराकर टैंकर के आग लगाने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने एक टैंकर को खरखड़ा के पास से बरामद किया। जिसके कैबिन को आग लगाई गई थी।
पुलिस के अनुसार मामले की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित विजय लंबे समय से गुजरात में ड्राइवरी का काम करता रहा है। ट्रांसपोर्ट मालिक अंकुर को टैंकर चलाने के ड्राइवरों की जरूरत थी। ऐसे में विश्वासपात्र विजय को ड्राइवर लाने की जिम्मेदारी दी गई। विजय ने आप-पड़ौस के गांवों के युवकों को ट्रांसपोर्ट कंपनी में टैंकरों का ड्राइवर रखवा दिया। जिसमें विजय ने बिचौलियां का काम किया तथा मालिक से ड्राइवरों का वेतन ले लिया। मगर चालकों को नहीं दिया। ऐसे में कुछ चालक टैंकरों को यहां ले आए। जिसकी मालिक ने पुलिस में शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से आठ टैंकर जब्त कर चौकी में खड़े करवाए। पुलिस के अनुसार कंपनी मालिक को जब्त टैंकरों की जानकारी दे दी गई हैं। मामले की जांच सीआई संदीप शर्मा कर रहे हैं।
गांवों में खड़े मिले टैंकर
पुलिस ने चनाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आठ खाली टैंकर जब्त किए। चनाना चौकी प्रभारी महावीर प्रसाद की देखरेख में निजामपुरा, चनाना, ठाकरों की ढाणी, नेहरों की ढाणी व लोयल से आठ टैंकर जब्त किए गए। सभी टैंकरों को चौकी में खड़ा करवाया गया हैं।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.