Breaking News
recent

खिलाड़ी’ अक्षय ने हाथ छोडकऱ चलाई साइकिल, लिखा- सडक़ों पर ट्राय न करें

जैसलमेर. अपने स्टंट खुद करने के लिए मशहूर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों जैसलमेर के सम मार्ग स्थित होटल में ‘हाउसफुल -4’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसी दौरान वे अपने डेली रूटीन के कुछ वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर करते जा रहे हैं। बुधवार को अक्षय ने दिन निकलने के साथ ही सम मार्ग पर साइकिल चलाने का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे हाथ छोडकऱ साइकिल चला रहे हैं। पूरी गति से चल रही साइकिल पर सवार अक्षय कुमार हवा में मुक्के मारते हुए बॉक्सिंग की प्रेक्टिस करते दिखाई दिए।
संदेश भी दिया
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए अपने फोलोअर्स को संदेश भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा है-
आप यकीन नहीं कर सकते कितना फ्री महसूस कर रहा हूं। मेरे अंदर काम वैसा ही है, जैसे जैसलमेर की रेतीली सडक़ पर बिना पकड़े साइकिल चलाना। संतुलन और स्थिरता ही जीवन है, इसे क्रियाशील भी बनाना है। लेकिन कृपया इसे सडक़ों पर ट्राय न करें। वीडियो में दिख रहे सूर्योदय से यह पता चल रहा है कि 51 साल के अक्षय कुमार इस उम्र में खुद को फिट रखने के लिए जल्दी उठ जाते हैं। अक्षय ने पोस्ट में भी लिखा है - राइज विद द सन। हालांकि यूजर्स ने उनके हेलमेट न पहनने की शिकायत की और ऐसे स्टंट न करने की सलाह दी है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने होटल के अहाते में कुछ दिन पहले नेक एक्सरसाइज का वीडियो इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था।

भामाशाह के सहयोग से सदर थाने में लगेंगे कैमरे
जैसलमेर. जैसलमेर का पुलिस थाना सदर अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। भामाशाह के सहयोग से यह सुखद स्थिति बनी है। सदर थाना प्रभारी कांतासिंह ढिल्लो ने बताया कि भामाशाह मनोहर सिंह जोधा की ओर से मुख्य सडक़ पर दोनों तरफ बड़े कैमरे व थाना के ऊपर बड़ा कैमरा व थाना के हर गेट पर कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा गया। गौरतलब है कि गत दिनों एक ट्रक 1 बच्चों के पिक अप में टक्कर मारते मारते भाग गया, जिसका नंबर पता नहीं चला। भामाशाह ने कैमरे लगाने के लिए 100000 की घोषणा की है। शीघ्र ही पुलिस थाना सदर जैसलमेर चारों तरफ कैमरों से लैस हो जाएगा, जिसका कंट्रोल थानाधिकारी के कार्यालय में होगा। इनका उद्घाटन सीएलजी मेंबर्स की बैठक में पुलिस अधीक्षक जगदीशचंद्र चंद्र शर्मा व डीवाइएसपी गोपाल लाल शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय नारायण मीणा की उपस्थिति में होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.