चौथ का बरवाड़ा. गडरवास गांव में कन्हैया पद दंगल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवचरण बैरवा रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में दंगल सुनने श्रोता उमड़े। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन एवं विधि विभाग के जिलाध्यक्ष संजय बोहरा, पंचायत समिति सदस्य गणपतराम मीना, सरपंच ममता मीणा, एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशाराम मीना, मेमराज मीना, मुरारीलाल मीना आदि उपस्थित रहे।
बालिका अधिकारों की दी जानकारी कार्यशाला आयोजित लायंस क्लब का सेवा सप्ताह
सवाईमाधोपुर. लॉयंस क्लब रणथम्भौर टाइगर के तत्वावधान में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को Ó जुनून- आशा की किरण के अन्तर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय आलनपुर में बालिकाओं के लिए गुड टच बेड टच् पर कार्यशाला हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीयूष सामरिया व विशिष्ट अतिथि सीडीपीओ गरिमा शर्मा ने बालिकाओं स्वास्थ्य व शैक्षिक जानकारी दी।
इससे पूर्व लायंस क्लब प्रेजिडेंट लायन दीपक खट्टर ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया। डॉ. पल्लवी जैन ने बालिकाओं को उचित खानपान के साथ बालिकाओं और महिलाओं में होने वाले स्त्री रोगों की जानकारी प्रदान की। डॉ. मिताली जैन ने बालिकाओं को दंत रोगों की जानकारी व सुरक्षा के उपाय बताए। इसी प्रकार लॉयनेस इंद्रा शर्मा, मीना शर्मा ने विभिन्न विषयों की जानकारी दी। इस दौरान बालिकाओं को हाईजीन किट वितरित की गई। इस अवसर पर मनोरमा शुक्ला,संगीता खत्री, नीलम गोयल, रानी गर्ग, अन्नू अग्रवाल, पदम खत्री, एडवोकेट राधामोहन, महेश सिहंल, अखिल जैन, डॉ. निशांत, डॉ. विश्वास जैन, मुकेश गर्ग व मुकुटबिहारी आदि मौजूद थे।
राज्यस्तरीय विज्ञान मेले में दो छात्रों का चयन
पिपलाई. जिला स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय विज्ञान पर्यावरण एवं गणित प्रदर्शनी में स्थानीय विद्यालय के दो छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्रों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य महेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिलास्तरीय विज्ञान मेले में विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक मृगेंद्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में चार छात्रों ने भाग लिया। इनमें से परिवहन एवं संचार में छात्र संकेन्द्र सैनी व दिव्यांग के लिए बनाए गए मॉडल में पृथ्वीराज सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिनका राज्य स्तर पर चयन हुआ है। इसके अलावा संसाधन एवं प्रबंधन में राकेश सैनी गणितीय में रामभजन सैनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय तथा गांव का नाम रोशन किया है।





No comments:
Post a Comment