Breaking News
recent

मलसीसर का सुभाष अरूणाचल से खेलेगा रणजी

मलसीसर का सुभाष अरूणाचल से खेलेगा रणजी
मलसीसर. कहते है कि अगर लगन के साथ कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता कदम जरूर चूमती है। यह कहावत चरितार्थ हुई है कस्बे के सुभाष सोनासरिया के साथ। जिसने 12 वीं कक्षा की पढ़ाई के बाद क्रिकेटर बनने की उम्मीद पूरी तरह से छोड दी थी, लेकिन दमदार प्रदर्शन के दम पर सुभाष का अरूणाचल प्रदेश की टीम में हरफनमोला (आलराउण्डर) के रूप में चयन हुआ है। अब अरूणाचल प्रदेश में एक नवम्बर से होने वाले रणजी मैच में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाएगा। लाडले का रणजी टीम में चयन होने पर गांव में खुशी का माहौल है। घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा है। राजस्थान पत्रिका से बातचीत में बताया कि मध्यम तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार व इरफान पठान उसके आइडल खिलाड़ी हैं। वहीं एमएस धोनी इनके सबसे चहेते खिलाड़ी हैं। सुभाष शर्मा ने बताया कि 2011 व 2012 में झुंझुनंू जिले की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भी भाग ले चुका है। जिसमें ऑल राउण्डर प्रदर्शन किया था। लेकिन परिस्थितियों के चलते 12 वीं कक्षा पास करने के बाद अरूणाचल प्रदेश में जॉब करने लगा। जहां पर क्रिकेट खेलने का अभ्यास भी जारी रखा। वहां एक अभ्यास मैच के दौरान टीम चयनकर्ताओं की नजर उस पर पड़ी। उसके प्रदर्शन को देखकर सुभाष का चयन कर लिया गया।
एक मैच ने बदला भाग्य
वर्ष 2013 में सुभाष अरूणाचल प्रदेश में एक कम्पनी में नौकरी करने लगा। जहां पर कम्पनी की तरफ से होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेता रहा। इस दौरान कम्पनियों के मैत्री मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर कम्पनी संचालक रतनगढ निवासी रतनलाल शर्मा ने क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया एवं खेल एकेडमी भी ज्वाइन करवाई। सुभाष शर्मा के अनुसार रतनलाल शर्मा के अलावा कमल शर्मा व हरिप्रसाद शर्मा भी आगे खेलने के लिए प्रेरित करते रहे। साथ ही आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।

Subhash play in Ranji, <a href=Jhunjhunu news" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/20/untitled_12_3595032-m.jpg">

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.