Breaking News
recent

सरकार ने किया कर्ज माफ, सहकारी बैंक बता रही डिफाल्टर

हिण्डौनसिटी. राज्य सरकार द्वारा किसानों का करीब 347 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किए जाने के बाद भी किसानों को सहकारी समितियां फसली ऋण नहीं दे रहीं हैं।

श्रीमहावीरजी क्षेत्र के गांव कंजौली के कुछ ग्रामीणों ने सवाईमाधोपुर सहकारी बैंक के खिलाफ प्रदर्शन कर किसानों को फसली ऋण उपलब्ध कराने की मांग की। कंजौली निवासी किसान श्योसिंह गुर्जर, रामप्रताप गुर्जर, हरिचरण गुर्जर, अतर गुर्जर ने सवाईमाधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के पंजीकृत उपभोक्ता हंै।

बैंक द्वारा किसानों को कृषि फसल ऋण नहीं दिया जा रहा है। काश्तकारों को ऋण के चक्कर में समिति के सचिव व बैंक प्रबंधक के चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ रहा है जिसके चलते किसानों ने सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड़ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर समय पर फसल ऋण उपलब्ध कराने की मांग की।

कंजौली निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 50 हजार तक के ऋण माफ करने के बावजूद भी किसानों को रबी की फसल बोने के लिए कृषि ऋण नहीं दिया जा रहा है। ऋण माफी के बाद भी समिति के अधिकारी उन्हें डिफाल्टर बता ऋण देने से मना कर रहे हैं। जिसके चलते वे रबी की फसल की बुवाई नहीं की पा रहे हैं।

इस संबंध में सवाई माधोपुर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड़ के प्रबंधक बलवीर सिंह जाट का कहना है कि बजट के अभाव में एक रूटीन व्यवस्था के आधार पर किसानों को ऋण दिया जा रहा है। चुनाव बाद बजट आने पर शेष रहे किसानों को भी कृषि ऋण उपलब्ध करा दिया जाएगा


साझेदार से धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
हिण्डौनसिटी. साझेदार से धोखाधड़ी कर टै्रक्टर व विद्युत पोल गाढऩे की मशीन हड़प जाने के मामले में फरार आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
एसआई रूपसिंह ने बताया कि आरोपी बालघाट थाना क्षेत्र के तिघरिया गांव की ढाणी तिलहरी का पुरा निवासी अमरसिंह गुर्जर है। जिसके खिलाफ हिण्डौन निवासी बालकृष्ण शर्मा ने साझे में खरीदे गए ट्रैक्टर व पोल गाढऩे की मशीन को हड़पने का मामला वर्ष २०१७ में दर्ज कराया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। करवाचौथ के त्योहार को लेकर आरोपी अपने घर आया था। मुखबिर की सूचना पर कांस्टेबल परमजीत गुर्जर व मानसिंह की मदद से आरोपी को उसके घर से दबोच लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.