Breaking News
recent

चार में से दो ग्रुप में पानी मिलना शुरू

घड़साना.

पौंग डेम में क्षमता मुताबिक १३९२ फीट पानी भण्डारण होने पर इन्दिरा गांधी नहर परियोजना की शाखाओं व वितरिकाओं में चार में दो गु्रप में सिंचाई पानी मंगलवार से मिलना शुरू हो गया। यह वरीयताक्रम २६ दिसम्बर तक प्रभावी रहेगा।

नए रेग्यूलेशन के तहत इन्दिरा नहर प्रथम चरण की अनूपगढ़ शाखा में बिरधवाल हैड से मंगलवार सुबह पानी प्रवाहित कर दिया गया है। इधर किसानों ने सरसों बुवाई की तैयारियां शुरू कर दी है। किसान इन दिनों खाद, बीज, डीजल आदि की व्यवस्था करने में लगे हुए हैं।


पौंग डेम कैचमेंट एरिया में पिछले दस दिनों में अच्छी बरसात होने के चलते जल परामर्शदात्री की बैठक में इन्दिरा गांधी नहर परियोजना की शाखाओं में चार में से दो ग्रुप में पानी देने की अनुशंसा की गई। जल संसाधन विभाग ने नहरों को चार ग्रुप में बांट कर दो ग्रुप में एक साथ पानी चलाने का निर्णय लिया। हालांकि रेग्यूलेशन २६ दिसम्बर तक रखा गया है। लागू रेग्यूलेशन के मुताबिक अक्टूबर में किसानों को दो बारी पानी मिलने सरसों की बुवाई भरपूर कर लेंगे। वहीं गेहूं की भी अच्छी बुवाई हो सकेगी।

--------------------

'दो अक्टूबर से २६ दिसम्बर तक किसानों को साढ़े आठ दिन के अंतराल पर सिंचाई पानी मिलेगा। ३४ दिन में एक रोटेशन पूरा होगा। जारी रेग्यूलेशन मुताबिक पानी मंगलवार को अनूपगढ़ शाखा में पानी प्रवाहित कर दिया है। अनूपगढ़ शाखा का पौण्ड लेवल पूरा कर दिया है। यह पानी एक सप्ताह बारी के तहत उपलब्ध होगा।Ó

- रामसिंह, अधीक्षण अभियंता, श्रीबिजयनगर वृत्त।

पौंग डेम में क्षमता मुताबिक १३९२ फीट पानी भण्डारण होने पर इन्दिरा गांधी नहर परियोजना की शाखाओं व वितरिकाओं में चार में दो गु्रप में सिंचाई पानी मंगलवार से मिलना शुरू हो गया। यह वरीयताक्रम २६ दिसम्बर तक प्रभावी रहेगा।

नए रेग्यूलेशन के तहत इन्दिरा नहर प्रथम चरण की अनूपगढ़ शाखा में बिरधवाल हैड से मंगलवार सुबह पानी प्रवाहित कर दिया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.