जैसलमेर. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलमेर में ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि नगर परिषद जैसलमेर सभापति कविता कैलाश खत्री, विशिष्ट अतिथि रमेश जीनगर, नगर परिषद उपसभापति, कमल किशोर व्यास, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, जितेन्द्र सिंह, शैक्षिक प्रकोष्ट अधिकारी थे। कविता कैलाश खत्री ने छात्राओ को प्रोत्साहित करते हुए विषम भौगोलिक परिस्थितियो में इतनी संख्या में पुरस्कार प्राप्त करना वास्तव में एक उपलब्धि हैं। उप सभापति रमेश जीनगर ने अपने संबोधन में शिक्षा के साथ बालिकाओं को आत्म रक्षा के प्रशिक्षण पर बल दिया। कमल किशोर व्यास ने राज्य सरकार की महती योजना तथा बालिकाओ के विकास के लिए जैसलमेर जिले में शैक्षिक उन्नयन पर प्रकाश डाला । इस कार्यक्रम में आठ बालिकाएं पदमाक्षी पुरस्कार, बालिका प्रोत्सहान गार्गी के तहत प्रथम किश्त में 51 बालिकाएं व गार्गी द्वितीय किश्त में 56 बालिकाएं सम्मानित की गई । संचालन व्याख्याता अजय पुरोहित ने किया । प्रधानाचार्य सरोज गर्ग ने आगन्तुकों का आभार जताया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के साथ नव वाटिका में पौधरोपण कर स्मृति को चिरस्थायी बनाया।
छात्राओं को बांटे गार्गी पुरस्कार
पोकरण. स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य, राउमावि ऊजला के प्रधानाचार्य विष्णुकुमार छंगाणी की अध्यक्षता, राबाउमावि की प्रधानाचार्या मंजूलता नवल, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष राणीदानसिंह भुट्टो के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारोह में सांकड़ा ब्लॉक क्षेत्र की 170 बालिकाओं को बालिका शिक्षा फाउण्डेशन की ओर से दिए जाने वाले गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार राशि के चैक वितरित किए गए। मुख्य अतिथि विधायक राठौड़ ने बालिका शिक्षा को बढावा देने व राज्य सरकार की ओर से इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम चलाकर बालिकाओं को जन्म से लेकर उसकी शिक्षा व विवाह तक अलग-अलग योजनाओं के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उन्होंने बालिकाओं व अभिभावकों से ऐसी योजनाओं की समय पर जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ अर्जित करने का आह्वान किया तथा सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व प्रधानाचार्य कन्हैयालाल छंगाणी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समारोह की पृष्ठ भूमि व विद्यालय की शैक्षणिक व सहशैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।





No comments:
Post a Comment