लूटे गए सात मोबाईल बरामद
-लूटरों से पुलिस की पूछताछ जारी
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. पॉवर बाइकर्स द्वारा विभिन्न स्थानों से करीब 6 माह से लोगों से मोबाईल लूटने के मामले में गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने गुरुवार को लूटे गए सात मोबाईल बरामद किए है। वारदात में शामिल एक अन्य साथी का भी नाम सामने आया है। पुलिस वृत निरीक्षक हर्षराज सिंह खरेड़ा ने बताया कि पुलिस रिमांड पर चल रहे मुख्य आरोपी समीर उर्फ इक्का से विभिन्न स्थानों से सात मोबाईल बरामद किए है। उसने जिले के विभिन्न स्थानों से करीब 15-20 मोबाईल लूट की वारदात की इसमें अधिकांश में उसके साथ शहर के जीतमल चौक निवासी कालू उर्फ सौरभ शर्मा और तम्बोली मोहल्ला निवासी अरमान रहे। पुलिस आरोपी से अन्य जानकारी प्राप्त करने में लगी है।
-बड़ा बाजार में दिन दहाड़े चाकू मार कर रुपए छीने
झालावाड़. शहर में नगर परिषद के निकट गुरुवार दोपहर में एक युवक से चाकू से हमला कर रुपए छीनने की वारदात हुई। पुलिस ने बताया कि धोकड़े के बालाजी के निकट रहने वाले फरियादी सलाउद्दीन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि नगर परिषद के सामने चाय की दुकान पर उससे ओछू उर्फ शहरोज ने आपसी रंजिश को लेकर चाकू से हमला कर किया इससे उसके हाथ में चोट लगी। ओछू व उसके साथियों ने मारपीट कर उससे तीन हजार रुपए भी छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
-चाचा पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने वाला भतीजा गिरफ्तार
-सम्पति विवाद बना कारण
झालावाड़. जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के गंाव रामड़ी में सम्पति विवाद में अपने सगे चाचा पर फायरिंग कर हत्या करने का प्रयास करने के आरोप में एक भतीजें को अपने साथियों के साथ गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंडावर थाना प्रभारी मुरलीधर नागर ने बताया कि 14 अक्टूबर को रामड़ी निवासी मेवाराम गुर्जर अपने साथी मांगीलाल गुर्जर के साथ बाइक से झालावाड़ से गांव लौट रहा था कि मार्ग में गंाव भंवरिया के निकट एक बाइक पर आए तीन युवकों ने देशी कट्टे से फायर कर दिया इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकडऩे के लिए विशेष टीम गठित की।
-यह रहे कारण
पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि मेवाराम ने सम्पति विवाद में दो वर्ष पहले अपनी मां की हत्या कर दी थी। इसकी रिपोर्ट उसके भतीजे रामयाद ने दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मेवाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, दो माह पहले ही मेवाराम जेल से बाहर आया था। रामयाद को डर था कि उसका चाचा दादी की तरह उसे भी मार देगा व सम्पति पर कब्जा कर लेगा। इस पर भतीजे रामयाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुपारी देकर अपने चाचा मेवाराम की हत्या की साजिश रची।
-इस तरह रचा षडयंत्र
14 अक्टूबर को रामयाद ने मंडावर में अपने साथी पिपलिया सरहद निवासी बाबूलाल गुर्जर व अन्य साथियों के साथ योजना बनाई क्योकि इस दिन मेवाराम झालावाड़ गया था। रामयाद ने अपने साथियों को हथियार उपलब्ध करवाए व झालावाड़ से उसकी हर गतिविधियों की अपने साथियों से रेकी करवाई। मेवाराम के लौटते समय उस पर फायरिंग की गई लेकिन वह बच गया।
-इस तरह आए पकडऩे में
पुलिस की टीम में शामिल भूपेंद्र सिंह, सुनील, चंद्रेश, विमलेश्वर व बालूराम ने कई जगह दबिश दी लेकिन आरोपी पकडऩे में नही आ पाए। गुरुवार को सूचना मिलने पर झालावाड़ से रामयाद, बाबूलाल गुर्जर व गांव मालोनी निवासी अनिल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से आरोपियों से हथियार बरामदगी व अन्य साथियों के बारे में अनुसंधान जारी है।





No comments:
Post a Comment