Breaking News
recent

रचनाएं सुन श्रोता हुए मुग्ध

नादौती. उपखण्ड के कैमला गांव में सोमवार को आयोजित कन्हैया दंगल में गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक धार्मिक प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को विभोर कर दिया। दंगल में करीरी, मोहनपुरा, नयागांव, कैमला की पार्टियों के गायकों ने भाग लिया।
दंगल की अध्यक्षता नंगेबाबा धूनी के सुखदेव गिरी ने की। दंगल में उपस्थित भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह कैमला ने इस प्रकार के आयोजनों को लोक सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कलाकारों से सामाजिक सुधार की दिशा में नित नई रचनाएं तैयार कर प्रस्तुत करने पर जोर दिया।
दंगल में कैमला गायन पार्टी के राजेश मेडिया ने सुखदेव जन्म पर आधारित कथा की प्रस्तुति दी। नयागांव के गोवर्धन मेडिया के निर्देशन में लोक गायकों ने गोवर्धन धारण की कथा व मोहनपुरा के मलके मेडिया ने राजा हरिशचन्द्र की तथा करीरी टोडाभीम के मेडिया बाबूलाल ने अभिमन्यु की कथा सुना कर श्रोताओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। दंगल में उपस्थित श्रोताओं ने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर भारत वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह कैमला, ग्राम पंचायत के सरपंच प्यारेलाल मीना, भारत युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष कपलेश शर्मा, गोपाल मीना, गंगासहाय मीना, हरसहाय धोबी, चौथीलाल मीना, संजय मीना, हरकेश तारा, बाबूलाल गुप्ता आदि ने गायक कलाकारों का माला पहनाकर व साफा बांध स्वागत किया।
नांदकला में भागवत कथा २५ से
गुढ़ाचन्द्रजी.ञ्च पत्रिका. नांदकला गांव में श्रीभागवत कथा २५ अक्टूबर से शुरू होगी। आयोजक समिति के लखन मीणा अध्यापक ने बताया कि साध्वी प्रिया किशोरी वृंदावन धाम द्वारा प्रवचन किए जाएंगे।
शरद् पूर्णिमा समारोह की तैयारी
नादौती ञ्च पत्रिका उपखण्ड के गढ़मोरा गांव में कर्मावती जन्मधाम समिति के तत्वाधान में २४ अक्टूबर को शरद् पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। जन्मधाम समिति के अध्यक्ष सुनील सैन की अध्यक्षता में गत दिनों आयोजित समिति पदाधिकारियों की बैठक में आयोजन की तैयारी पर चर्चा की गई। आयोजन समिति के किरोड़ीलाल सैन ने बताया कि महोत्सव के तहत २४ अक्टूबर को गणेश स्थापना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। रात को मां भगवती की विशेष पूजा अर्चना, भजन संध्या व प्रसाद वितरण व २५ अक्टूबर को मंदिर परिसर में भण्डारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.