अगेती रबी की बुवाई के लिए भी तैयार करने लगे खेत
प्रतापगढ़ जिले में खरीफ की फसल पक चुकी है।जबकि अगमी सोयाबीन की फसल कटकर थ्रेसरिंग भी हो गई है। वहीं कईखेतों में अभी कटाई और थ्रेसरिंग का कार्यधड़ल्ले से चल रहा है। इस बार गत सप्ताह तक बारिश हुई।इससे खेतों में नमी है। ऐसे में आगामी रबी की सीजन में बुवाइ का रकबा बढ़ेगा।इस आधार पर कृषि विभाग भी तैयारियों में जुट गया है।
गौरतलब है कि जिले में इस वर्ष खरीफ की बुवाई एक लाख 84 हजार हैक्टेयर में की गईथी। जिसमें सोयाबीन की बुवाई एक लाख 29 हजार हैक्टेयर में हुई।इसमें अगेती फसल की कटाई हो चुकी है।जबकि पछेती फसलों की कटाई का कार्य चल रहा है। अगेती की कटाई के बाद खेत खाली हो गए है। वहीं नमी पर्याप्त है। ऐसे में रबी की फसल बुवाई के लिए किसान तैयारी भी कर रहा है। ऐसे में किसान भी खेतों में ही व्यस्त है। मजदूर वर्ग भी अभी खेतों में काम करने में जुटे हुए है।
यह रहा था गत वर्ष का रकबा
जिले में गत वर्षरबी की रकबा एक लाख 24 हजार हैक्टेयर में था।जिसमें गेहूं की बुवाई 51 हजार हैक्टेयर, चना की 54 हजार, मसूर की 18 हजार, सरसों नौ हजार हैक्टेयर में की गई थी। इस वर्ष खेतों में अभी नती पर्याप्त मात्रा में है। ऐसे में चना और मसूर का रकबा बढऩे की उम्मीद है।ऐसे में विभाग भी तैयारी करने में जुटा हुआ है।
बढ़ेगा रबी में रबका, कर रहे तैयारी
इस वर्षबारिश का दौर देर तक चला है।इससे खेतों में नमी काफी अधिक है। ऐसे में रबी की फसलों की बुवाई का क्षेत्र बढऩे की काफी संभावना है।इसे देखते हुए हम तैयारी कर रहे है। उन्नत बीजों का वितरण भी शुरू करवा दिया है। उर्वरक की भी पूरी व्यवस्था के लिए विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है। काफी मात्रा में आपूर्ति हो गई है।
नानूराम मीणा
उप निदेशक, कृषि विस्तार, प्रतापगढ़
उन्नत बीज के मिनीकिट बांटे
देवगढ़.
ग्राम पंचायत देवगढ़ में किसान सेवा केंद्र पर किसानों रबी की फसल के लिए सरकार की ओर से उपचारित व उन्नत किस्म के बीजों का वितरण किया गया। जिसमें सरसों व मसूर के मिनी किट वितरण किए। अध्यक्षता देवगढ़ सरपंच नीतू मीना ने की। कृषि पर्यवेक्षक दुर्गाकुमारी, वार्ड पंच खातूड़ीबाई, अर्जुन मीणा, रामप्रसाद, दिलीप मीणा आदि कई कृषक मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment