प्रतापगढ़. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्वच्छता की निरन्तरता, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन सहित ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को लेकर रविवार को बालक खेल छात्रावास में प्रतापगढ़ व अरनोद पंचायत समिति की ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का समापन हुआ। इस अवसर पर जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान का मूल उद्देश्य सभी के जीवन को अच्छा बनाना है। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री आवास और शौचालय स्वीकृत हो रहे, जिससे लोगों का जीवन सुधरा है। जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में घर-घर शौचालय का निर्माण हुआ है, लेकिन स्वच्छता के लिये शौचालयों का उपयोग होना चाहिए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, शिक्षक एवं बीएलओ लोगों से समझाईश करें और खुले में शौच न जाए, शौचालय का उपयोग कर प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ जिला छोटा है और यहां गंदगी ज्यादा नही है। उन्होंने सभी से कहा कि वे उपलब्ध साधनों से सफाई के क्षेत्र में अच्छा कार्य करे और मकान को भी साफ रखें। उन्होंने ठोस एवं तरल कचरे का सही निस्तारण करने एवं सभी लोग मिलकर स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने अन्त में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की शपथ भी दिलाई।
सभी मिलकर देश को स्वच्छ बनाएं
नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत का देखे गए सपने को सभी को मिलकर साकार करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ शहर को 50 हजार की आबादी रोजाना 12 घण्टे कचरा उत्पन्न कर फैंकेगे और 150 कर्मचारी 4 घण्टे साफ करते रहे तो मानिये की शहर में कभी सफाई नहीं रह सकती। इसलिए सभी की जिम्मेदारी है कि वह शहर को साफ रखें। उन्होंने कहा कि नगरो की बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता ज्यादा है, क्योकि ग्रामीण महिलाएं पहले उठकर सबसे पहले घर का आंगन साफ करती है, उसके बाद दूसरे कार्य करती है। इसलिये अभियान को आगे तक पहुंचाना है, इसलिये सभी मिलकर देश को स्वच्छ करें। उप जिला प्रमुख आशीष जैन ने स्वच्छता का संदेश तन-मन से देने व स्वच्छता का संकल्प लेने को कहा। प्रतापगढ़ प्रधान कारीबाई ने स्वच्छता का महत्व, बच्चो को पढ़ाना, स्वच्छता के बारे में ग्राम पंचायत स्तर पर प्रेरित करने को कहा। अरनोद प्रधान सुमन मीणा ने स्वच्छता को प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर तक स्वच्छता की जानकारी देन व केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओ के बारे में बताया। प्रारंभ में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. वीसी गर्ग ने जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के सहयोग से प्रतापगढ़ जिला ओडीएफ होने पर सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने शौचालय प्रबंधन एवं स्वच्छता की निरन्तरता के बारे में बताया। इस अवसर पर भूपेन्द्र सिंह, संजय बैसला, उपखण्ड अधिकारी वारसिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी वी के जैन, कवि हरीओम हरपल, कवि विजय विद्रोही ने भी स्वच्छता के बारे में बताया। जिला चिकित्सा समन्वयक संदीप शर्मा ने बेटी-बचाओ पीपीटी के माध्यम से व अरनोद सीडीपीओ ने स्वच्छता माहवारी के बारे में जानकारी दी। समारोह में सभी ने स्वच्छता की लघु फिल्में चाव से देखी। एकलव्य टीमरवा बालिका, बालक व खेल छात्रावास के भी बालक-बालिकाओ ने शानदार सामुहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कार्यवाहक विकास अधिकारी प्रतापगढ़ रमेश मेघवाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक जेपी चांवरिया, जनजाति के उप जिला शिक्षा अधिकारी पुनमचन्द रैदास सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, संरपच, वार्डपंच, एनएम, आशा सहयोगनी, महिला कार्यकत्र्ता, लाभार्थी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा मोतिया व जगदीश को ट्राई साईकिल दी व श्रमिक कार्ड शुभ शक्ति योजना के 8 श्रमिक कार्ड धारियों की पुत्रियो रानू धोबी, नन्दु कुमारी, तुलसी, रिद्धि शर्मा, अंजलि यादव, सुधा चौहान, संतोष मीणा आदि को राशि 55-55 हजार रूपये की स्वीकृति आदेश दिया। अन्त में आभार प्रकट अरनोद विकास अधिकारी नटवरलाल मेरावत ने किया। मंच का संचालन सुरेन्द्र सुमन व जगदीश सालवी ने किया।
---





No comments:
Post a Comment