लवाण. कस्बे में देवरी रोड पर थाने के सामने थ्री फेज के ट्रांसफॉर्मर को हटाने के लिए बिजली निगम ने दो खम्भे तो खड़े कर दिए, लेकिन कस्बे में जाने वाली पानी की मुख्य पाइप लाइन टूट जाने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। इस कारण जलापूर्ति नहीं होने लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। दोनों विभागों को सूचना देने पर भी न तो पोल हटाया है और ना ही टूटी पाइप लाइन को दुरुस्त किया है। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता नानगराम बैरवा ने बताया कि पोल को खड़ा करते समय कर्मचारी ने मना किया था, लेकिन निगम ने जबरन पोल को खड़ा कर पानी की पाइप लाइन को तोड़ दिया। इधर, बिजली निगम के कनिष्ठ अभियन्ता मनीष शर्मा ने बताया कि पोल को खड़ा करते समय किसी ने मना नहीं किया। अब पोल को दूसरी जगह लगवाकर पाइप लाइन को दुरुस्त कराया जाएगा।
प्रतिभा सम्मान समारोह 30 को
सिकंदरा. गुर्जर कर्मचारी, अधिकारी कल्याण परिषद की ओर से शैक्षिक उन्न्यन सेमिनार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार सुबह 11 बजे से कृष्णा पब्लिक स्कूल भाण्डारेज में होगी। परिषद के जिलाध्यक्ष रामफूल भेडी ने बताया कि वर्ष 2018 में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा में छात्राएं 80 व छात्रों का 85 प्रतिशत अंक, स्नातक स्नातकोत्तर में छात्र 70 व छात्रा 65 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों, वर्ष 2017-18 में आईआईटी, एनईईटी, एम्स, राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। एक जनवरी से सितम्बर 2018 तक राजकीय सेवाओं में नियुक्त व्यक्तियों का सम्मान होगा। समारोह में आइएएस अरिवन्द पोषवाल, प्रो आर के गुर्जर, न्यायाधीश वीएस सराधना, इंटरनेशनल मोटीवेटर संत आदिगुरुदास, युवराजसिह, डॉ. ब्रह्मसिंह, पूर्व आरपीएससी सदस्य पी एस वर्मा आदि शिरकत करेंगे।
नाथ समाज नवयुवक मण्डल की बैठक आयोजित
गुढ़लिया-अरनिया . नाथ समाज नवयुवक मण्डल की ओर से चलाए जा रहे जिलास्तरीय नाथ समाज जनगणना अभियान को लेकर माननाथ बाबा के आश्रम पर सेवानाथ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष कालूराम योगी ने कहा कि आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अभियान को तेज कर जनगणना कार्यक्रम पूरा किया जाए। अभियान प्रभारी विनोद पीलोड़ी ने तहसील अध्यक्ष मुकेश अरनिया को जनगणना की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान सिकराय तहसील अध्यक्ष अंगद येागी, उपाध्यक्ष राकेश योगी, विजय योगी, राजकुमार, कैलाशचंद एवं रामावतार ने भी विचार व्यक्त किए।
सफाई अभियान चलाया
महुवा. कस्बे के मंडावर रोड स्थित कृषि उपज मंडी समिति के द्वारा सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडी समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा मंडी में झाड़ू लगा कर वहां साफ - सफाई की गई। इस मौके पर अध्यक्ष बहादुर प्रसाद, सचिव मांगीलाल जाटव, मुकेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह, किशन सहाय, सतीश अग्रवाल, देवकीनंद जैन, कल्याण सहाय मीणा, वीरू सैनी, पिंटू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment