बीकानेर. देशनोक में करणी माता के दर्शन कर शुक्रवार को बीकानेर लौट रहे एक व्यक्ति की गाड़ी में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। उसने सूझबूझ से गाड़ी को सड़क किनारे रोका और नीचे उतर गया। इसके गाड़ी में लपटें तेज हो गई और गाड़ी पूरी तरह जल गई।
धू-धू कर जलने लगी गाड़ी
सैरूणा थानाक्षेत्र के लिखमीसर दिखनादा गांव निवासी नत्थाराम मेघवाल अपनी टैक्सी लेकर करणी माता मंदिर के दर्शन व धोक लगाने गया था। लौटते समय सुबह करीब नौ बजे देशनोक-पलाना के बीच चलती गाड़ी में आग की चिंगारियां और धुआं निकलने लगा। यह देख मेघवाल ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोक दी।
उसके उतरते ही गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। सूचना मिलने पर हाईवे पैट्रोलिंग गाड़ी इंचार्ज कैलाश सिंह एवं सिपाही प्रहलाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से आग को बुझाई, लकिन तब तक गाड़ी जलकर राख हो गई। इस संबंध में पीडि़त ने देशनोक थाने में रिपोर्ट दी है। उसने बताया कि गाड़ी में आग लगने से टूल बॉक्स में रखे २० हजार रुपए और जरूरी कागजात जल गए।





No comments:
Post a Comment