Breaking News
recent

राहुल गांधी को सपने में दिखता है रफाल, जनता उनसे ज्यादा है समझदार: जावड़ेकर

नई दिल्ली: CBI में रिश्वतकांड को लेकर मची घमासान के बीच कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने जोरदार पलटवार किया है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सपने में भी रफाल दिखता है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगा दी। जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी सफेद नहीं काला झूठ बोल रहे हैं। उन्हें संजय भंडारी के जरिए कमीशन नहीं मिलने पर दर्द हो रहा है। जावडेकर ने कहा कि राहुल गांधी मतिभ्रम के शिकार हैं । वह पीएम को भी गाली देने से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बौखलाहट में झूठे आरोप लगा रही है। जनता राहुल गांधी से ज्यादा समझदार है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए जावडेकर ने कहा कि भारत में इतनी बचकानी हरकत कभी नहीं हुई जितनी आज विपक्ष की ओर से हो रही है।

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

गौरतलब है कि सीबीआई में घूसखोरी कांड के बाद सीबीआई अधिकारियों को छुट्टी पर भेजने पर विपक्ष ने सरकार को आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीधे पीएम मोदी पर संविधान के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रफाल घोटाले की पोल खुलने के डर से प्रधानमंत्री ने सीबीआई डायरेक्टर को छुट्टी पर भेज दिया। राहुल गांधी का कहना है कि आलोक वर्मा ने केंद्र से रफाल से जुड़ी फाइलें मांगी थी जिसके बाद उनपर कार्रवाई की गई है।

पीएम पर राहुल गांधी का बड़ा आरोप

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मोदी ने खुद को चौकीदार कहकर देश में भ्रष्टाचार किया । वे हर किसी की जासूसी करते हैं। राहुल ने कहा कि सीबीआई के दफ्तर को सील करके प्रधानमंत्री सभी सबूतों को खत्म करना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि मोदी ने घोटाला करके अपना काम कर दिया लेकिन अब हमारा काम है कि हम देश को बताएं कि चौकीदार से देश के साथ घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि मोदी चाहे लाख उपाए कर लें लेकिन उनकी चोरी पकड़ी जाए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.