Breaking News
recent

अब घर पहुंचाएंगे लाइसेंस और वाहनों की आरसी


परिवहन विभाग ने की शुरूआत
वाहन विक्रेताओं को मिलेगी लाइसेंस से ड्राइविंग तक हर जानकारी पुस्तिका
प्रतापगढ़
नए वाहनों की खरीद के बाद वाहन पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी) व लाइसेंस अब तक डीलर या परिवहन कार्यालय से दिए जाते थे।लेकिन परिवहन विभाग की ओर से इस व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत लाइसेंस के लिए आवेदन करने और वाहनों के पंजीयन के समय विभाग की ओर से एक पुस्तिका संबंधित को दी जाएगी। यह पुस्तिका लाइसेंस से ड्राइविंग तक हर जानकारी नाम से है। इस पुस्तिका का मुख्य उद्देश्य वाहन मालिकों और चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, सडक़ सुरक्षा एंव यातायात नियमों से संंबंधित उपयोगी जानकारी देना है। इसके साथ ही आवेदकों को लाइसेंस और आरसी घर पर पहुंचाना है। यह कागजात इंडिया पोस्ट के माध्यम से घर तक नि:शुल्क पहुंचाया जाएगा।
यह है पुस्तिका
यह पुस्तिका विभाग के पास रहेगी। यहां से डिलरों के पास भी पहुंचाई गई है।इसकी कीमत सौ रुपए रखी गई है।जो परिवहन विभाग की ओर से तीन माह में आवश्यकता के अनुसार आवंटित की जाएगी।जिला परिवहन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में डीलरों को आवश्यकता के अनुसार इन पुस्तकों को आवंटित करेंगे।इसकी राशि सभी को अग्रिम दी जानी होगी।
अब तक यह थी व्यवस्था
नॉन ट्रांसपोर्ट वाहनों का पंजीयन संबंधित डीलर द्वारा किया जाता है। जबकि ट्रांसपोर्ट वाहनों का पंजीयन कार्यालय में होता है। जिले में १८ डीलर है। जो वाहनों का पंजीयन खुद ही करते है।इसके बाद पंजीयन प्रमाण पत्र वे अपने ग्राहकों को देते है। इसे लेकर कुछ माह पहले ही विभाग ने यह व्यवस्था की थी।जिससे वाहनों के क्रय के साथ ही रजिस्ट्रेशन भी हो रहा है।

पहुंच गईहै पुस्तिकाएं
विभाग की ओर से लाइसेंस से ड्राइविंग तक हर जानकारी पुस्तिकाएं हमें मिल गई है। जो डिलरों को पहुंचाई जा रही है।अब एक अक्टूबर से वाहनों के पंजीयन और लाइसेंस बनाने वालों को यह पुस्तिका लेनी अनिवार्य है। विभाग की ओर से अब लाइसेंस और आरसी संबंधित के घर पर डाक से पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की गई है। जो जयपुर से डाक द्वारा पहुंचाए जाएंगे।
रामराज खाती
जिला परिवहन अधिकारी, प्रतापगढ़



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.