जैसलमेर. ईवीएम मशीन से वोट देने के दौरान यदि किसी मतदाता को कोई संशय हो तो वह इसे चुनौती दे सकेंगे । यदि मतदाता यह दावा करता है कि उसने वोट किसी को दिया है और वह किसी अन्य उम्मीदवार को चला गया है, उस स्थिति में मतदाता को एक घोषणा-पत्र भरना होगी। जिला निर्वाचन अधिकार ओम कसेरा ने बताया कि मतदाता की शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी। अगर शिकायत सही पायी जाती है तो दुबारा वोट करने दिया जाएगा, लेकिन मतदाता का दावा झूठा साबित हुवा तो उसे 6 महीने का कारावास का प्रावधान किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) ने बताया कि हालांकि इस स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई है। इवीएम के साथ वीवीपेट मशीन से मतदाता की ओर से वोट डालने के बाद संबंधित प्रत्याशी का नाम, चुनाव चिन्ह और क्रमांक वाली पर्ची 7 सैकण्ड तक दिखाई देगी । यह सुविधा चुनाव आयोग ने इसलिये की है, ताकि मतदाताओं को पता चले कि उनका वोट उनके पसंद के उम्मीदवार को ही गया है। रिटर्निंग अधिकारी की ओर से संबंधित मतदाता से पोलिंग एजेण्ट एवं सहायक कर्मचारियों की उपस्थिति में 49 एमए के घोषणा-पत्र भरवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसे भरने के बाद मतदाता के हस्ताक्षर लिए जाएंगे। इसके बाद वीवीपेट मशीन को चैक किया जाएगा। मशीन चैक करने पर शिकायत सही पाई जाती हैं तो उक्त मशीन से मतदान रुकवा दिया जाएगा। इस स्थिति में अगर मतदाता की शिकायत झूठी निकली तो चुनाव आयोग तत्काल प्रभाव से मामला दर्ज करवाएगा।
घायल गाय को भिजवाया गौशाला
लाठी. क्षेत्र में एक खेत में घायलावस्था में मिली गाय को भादरिया गौशाला भिजवाया गया। शुक्रवार देर रात गांव के पास एक गाय खेत में घुस रही थी। इस दौरान तारबंदी में उलझ जाने से वह घायल हो गई। शनिवार को गौरक्षक जगदीश नायक, बजरंग दल गौरक्षा प्रमुख विक्रम दर्जी मौके पर पहुंचे तथा भादरिया गौशाला को सूचना दी। भादरिया गौशाला से घनश्याम पालीवाल, अशोकसिंह, तनेरावसिंह ने यहां पहुंचकर गाय का प्राथमिक उपचार करवाया और गौशाला में जमा करवाया।





No comments:
Post a Comment