चित्तौडग़ढ़. जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने शुक्रवार को यहां मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण शुरू होने के मौके पर आम मतदाताओं को चुनाव से जुड़ी सारी जानकारी देने के लिए बने मोबाईल एप एम स्वीप का टेस्टिंग वर्जन लांच किया। स्वीप के प्रभारी अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि इस एप के जरिये लोग जिले में चल रही स्वीप की गतिविधियों को सभी लोग देख सकेंगे एवं इनसे जुड़ सकेंगे। इस एप के माध्यम से अपने बीएलओ, मतदान केन्द्र, वोटर कार्ड की भी जानकारी मिल सकेगी। इससे ईवीएम, वीवीपेट एवं मोकपॉल प्रक्रिया भी जान सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विभिन्न आदेश भी एप के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। किसी आयोजन के लिए एप के जरिये वांछित मात्रा में प्रतिभागियों का चयन किया जा सकेंगा। प्रतिभागी घर बैठे हुए भी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सेदारी कर सकेंगे। एप को डवलप करने में सहयोग देने वाले विभोर गुप्ता ने भी एप की कार्यप्रणाली के बारे में बताया।
निर्वाच्र आयोग के समक्ष हो चुका एप मतदान ३६० डिग्री का प्रदर्शन
जिला प्रशासन द्वारा चुनाव को लेकर तैयार किए गए एक अन्य एप मतदान 360 डिग्री का प्रदर्शन भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष हो चुका है। जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने कुछ दिन नई दिल्ली में इसका प्रदर्शन किया। इसमें ईसीआई ने कुछ नए फीचर जोडऩे की भी सलाह देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग को जरुरी सुविधाएं देने के निर्देश दिए हैं। इस एप का नवम्बर के मध्य तक ईसीआई आवश्यक परीक्षण करके अनुमति जारी करेगा, उसके बाद इसे लांच किया जाएगा। इस एप के जरिये मतदान कर्मचारी मतदान से जुड़े वीडियों, विभिन्न आदेश, अधिकारियों के फोन नम्बर जैसी अनेक सुविधाएं पा सकेंगे जो उनके कार्य को आसान बनाएगी।
आचार संहिता उल्लंघन पर दिए नोटिस
मीडिया से चर्चा में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ३-४ अधिकारियों व कर्मचारियों के आदर्श आचार संहिता के अनुसार काम नहीं करने की शिकायत आने पर उन्हें नोटिस दिए गए। इसी तरह कुछ अन्य लोगों को भी आचार संहिता के प्रावधानों की पालना नहीं करने पर नोटिस दिए गए लेकिन अब तक कोई बड़ा मामला आचार संहिता उल्लंघन का नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी स्तर पर अब तक किसी जनप्रतिनिधि को आचार संहिता को लेकर कोई नोटिस नहीं दिया गया है।
अब नहीं कट सकेगा कोई नाम
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची अंतिम रूप से प्रकाशित हो चुकी है लेकिन इसमें पात्र मतदाता का नाम अब भी जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम मतदाता सूची से अब किसी मतदाता का नाम काटा नहीं जा सकेगा।





No comments:
Post a Comment